Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्रा के पेट्रोल पंप से मिले घातक हथियार, बेटे की निशानदेही पर हुई बरामदगी !

उत्तर प्रदेश के भदोही में पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के पेट्रोल पंप से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। यह हथियार गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमवा में स्तिथ पेट्रोल पंप से बरामद किये गए।

उत्तर प्रदेश के भदोही में पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के पेट्रोल पंप से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। यह हथियार गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमवा में स्तिथ पेट्रोल पंप से बरामद किये गए। जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक के बेटे विष्णु मिश्र की निशानदेही पर यह बरामदगी की गई है। पुलिस द्वारा बरामद लिए गए हथियारों में एक AK-47, चार AK-47 की मैग्जीन, 375 AK-47 के कारतूस, एक पिस्टल और 9 MM पिस्टल के 9 कारतूस शामिल हैं।

विष्णु को 24 जुलाई को STF ने किया था गिरफ्तार !

भदोही SP डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि, “विष्णु मिश्रा को 24 जुलाई को STF ने पुणे से गिरफ्तार किया था। वह भदोही जेल में बंद है। गुरुवार को विष्णु को रिमांड पर लिया गया था। उसकी निशानदेही पर पेट्रोल पंप से एक AK-47 राइफल, 4 AK-47 राइफल की मैगजीन, 375 AK-47 के कारतूस, एक 9mm पिस्टल, उसकी 1 मैगजीन और 9 कारतूस मिले हैं। इन सबको जब्त कर लिया गया है। इसके सोर्स का पता लगाया जा रहा है।”

Related Articles

पुलिस ने विष्णु मिश्र को रिमांड पर लिया

मुख़्तार अंसारी की गैंग से है सम्बन्ध !

SP अनिल कुमार ने आगे कहा कि “बाहुबली विजय मिश्रा की गैंग का मुख्तार अंसारी गैंग से भी कनेक्शन है। इन दोनों गैंग ने जो वारदात की है, उसमें AK-47 के इस्तेमाल की खबर सामने आई है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर AK-47 इनको कहां से मिली, और इसका कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है।” उन्होंने कहा, “अभी तक की जानकारी के मुताबिक यह पेट्रोल पंप विजय मिश्रा या उसकी पत्नी के नाम पर है। उनके गैंग का ही कोई मेंबर इसको चला रहा था। इसके बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।”

Mukhtar Ansari Close aide Shahid and Vijay Mishra Building Demolished |  मुख्तार अंसारी और विजय मिश्रा पर कसा शिकंजा, 'सल्तनत' पर चला बुलडोजर |  Patrika News

गैंग रपे के आरोप में बंद है विष्णु !

पूर्व विधायक विजय मिश्रा का बेटा विष्णु गैंगरेप के मामले में दो साल से वांटेड था। जिसे 24 जुलाई 2022 को यूपी STF ने पुणे से गिरफ्तार किया था। विष्णु पर पुलिस ने एक लाख का इनाम भी रखा था। विष्णु पर वाराणसी के जैतपुरा क्षेत्र की रहने वाली एक गायिका ने गैंगरेप का केस दर्ज करवाया था। पीड़िता के मुताबिक बाहुबली विजय मिश्रा, उसके बेटे विष्णु और नाती ने जनवरी 2014 से दिसंबर 2015 के बीच उसके साथ गैंगरेप किया था। इस संबंध में उसने 18 अक्टूबर 2020 को भदोही में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

MLA Vijay Mishra Repeatedly Raped Me, Insisted To Get Nude On Video Call  Alleges Rape Victim - पीड़िता बोली- 'MLA विजय मिश्रा ने कई बार रेप किया,  वीडियो कॉल पर न्यूड होने

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button