असामाजिक तत्वों ने किया मंदिरों में तोड़फोड़, ग्रामीणों ने किया NH-75 जाम

राजधानी रांची एक साथ चार मंदिरों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। जहां आक्रोशित लोगों ने राष्टीय राज्यमार्ग को जाम कर दिया।

रांची डेस्क:  राजधानी रांची एक साथ चार मंदिरों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। जहां आक्रोशित लोगों ने राष्टीय राज्यमार्ग को जाम कर दिया। मामला मांडर का है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है मांडर के मुड़मा में शरारती तत्वों ने चार मंदिर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। प्रतिमा खंडित किये जाने के विरोध में स्थानीय लोग सड़क जाम कर दिए। बता दे कि महावीर मंदिर,छोटा बजरंग बली,बूढा महादेव और मड़ई देवी मंडप में तोड़फोड़ की गई है।

वहीं  ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली सड़क पर उतर गए लोगों ने न 75 को जाम कर दिया। सड़क जाम करने वालों में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। बैठे सभी लोग जय श्री राम के नारे लगने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस घटना से ग्रामीणों में काफी गुस्सा और आक्रोश है। वहीं पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उन्हें बक्शा  नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार मूर्तियों को खंडित करने के लिए कटर मशीन का इस्तेमाल किया गया है।

पुलिस मंदिर के आस पास लगे CCTV कैमरे को खंगालने में लगी है। साथ ही आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। जब सुबह लोग पूजा करने मंदिर में आये तो देखा की प्रतिमा खंडित थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button