Animal एक्टर मनजोत सिंह ने बचाई लड़की की जान,बने रियल लाइफ हीरो !

फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के भाई का रोल करने वाले मनजोत सिंह का एक 5 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को लोगों ने खूब पसंद किया और जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस साफ नजर आया। इस फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के भाई का रोल करने वाले मनजोत सिंह का एक 5 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनकी जमकर तारीफ हो रही है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से चर्चा में आए एक्टर मनजोत सिंह का एक वीडियो इस वक्त बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि वो एक रियल लाइफ हीरो हैं।

Manjot Singh save girl from committing suicide, Watch video : मनजोत सिंह ने सुसाइड कर रही लडकी की बचाई थी जान, देखें वीडियो

हीरो की तरह पहुंचकर बचाई लड़की की जान

सोशल मीडिया यूजर्स मनजोत सिंह को रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं। दरअसल, मनजोत सिंह का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह एक लड़की की जान बचाते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में एक लड़की को कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड करने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन एनिमल एक्टर मनजोत सिंह ने हीरो की तरह पहुंचकर लड़की की जान बचाई। बताया जा रहा है कि यह क्लिप 2019 की है जब मनजोत ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे थे। इस वीडियो को खुद मनजोत ने साझा किया है।

रियल लाइफ हीरो हैं 'एनिमल' फेम मनजोत सिंह,सुसाइड करने जा रही लड़की की ऐसे बचाई जान - when animal actor manjot singh saved a girl from committing suicide-mobile

रियल लाइफ हीरो बने मनजोत सिंह

मनजोत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराना वीडियो शेयर किया जिसमे लिखा है की , ‘ये घटना साल 2019 की है। एक लड़की सुसाइड करने की कोशिश कर रही थी। भगवान की कृपा से मैं सही जगह और सही समय पर उस लड़की को बचाने के लिए वहां मौजूद था। हम सभी समस्याओं और मुश्किलें झेलते हैं। कभी-कभी जीना भी साहस का होता है।’ मनजोत सिंह के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और लोग अब उन्हें रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं।

फिल्म ने भारत ही नहीं दुनियाभर में जमकर कमाई

संदीप वंगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म में मनजोत सिंह ने रणबीर कपूर के भाई का रोल निभाया था। फिल्म ‘एनिमल’ में अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी नजर आए थे। 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने भारत ही नहीं दुनियाभर में जमकर कमाई की है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button