#AliaRanbirWedding : बिग बी ने दी बधाई, बहन ने शादी की तारीख कि पक्की
अमिताभ बच्चन ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को विश किया हैं, साथ ही दोनों कि शादी को लेकर बहन ने तारीख भी क्लियर कर दी हैं।
इन दिनों शादी को लेकर चर्चा में रहे आलिया और रणबीर अब फाइनली एक होने जा रहे हैं। कल इस कपल की हल्दी सेरेमनी थी तो वही आज शादी का फंक्शन हैं। दोनों आज के दिन शादी के बंधन में बंध जायेंगे। शादी के मौके पर उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त उनके मुंबई स्थित घर वास्तु में पहुंच गये हैं। वही सभी इस कपल को अपने अपने तरीके से विश कर रहे हैं। बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने इस कपल के लिए खूबसूरत सा मैसेज शेयर किया हैं।
बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने को इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को विश किया। ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे बिग बी ने फिल्म से ‘केसरिया’ वीडियो साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, “हमारी ईशा और शिव को शुभकामनाएं, क्योंकि वे आने वाले दिनों में एक बहुत ही विशेष यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं ❤️ आइए टीम ब्रह्मास्त्र से कुछ खास के साथ उत्सव की शुरुआत करें।”
बता दें, रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने फोटोग्राफरों को शादी की तारीख और स्थान की पुष्टि की। आलिया और रणबीर गुरुवार को बांद्रा के वास्तु अपार्टमेंट में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।