Bhumi Pednekar Troll: ब्लैक ड्रेस पहनकर ट्रोल हुईं भूमि पेडनेकर, यूजर्स बोले- ‘मेरे डस्टबिन की पन्नी कौन ले गया’
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आता है। हर बार वह अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। भूमि शुक्रवार को एक इवेंट में गई थीं। जहां वह ब्लैक ड्रेस में पहुंचीं। ब्लैक ड्रेस में भूमि बेहद स्टनिंग लग रही थीं लेकिन कुछ लोगों को उनका ये लुक पसंद नहीं आ रहा है। वह उनकी ड्रेस की तुलना कूड़ा पॉलिथीन से कर रहे हैं। जिसके चलते वे ट्रोल हो रहे हैं। भूमि का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अवॉर्ड फंक्शन में भूमि ने रेड कार्पेट पर पैपराजी को पोज भी दिए। भूमि का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पहले लिपस्टिक लगाती हैं और फिर पोज देती हैं। इस बात को लेकर भूमि को खूब ट्रोल किया जा रहा है।
भूमि पेडनेकर हुईं ट्रोल
यूजर्स को भूमि का लुक पसंद नहीं आ रहा है। वह उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये बेकार है, न एक्टिंग, न शक्ल, बस दांत बड़े हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- घर में पॉलिथीन कवर कैसे खत्म हो गए? वहीं एक ने लिखा- ओये, मेरे डस्टबिन की पन्नी कौन ले गया।
बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं
हाल ही में भूमि पेडनेकर को उनके बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ स्पॉट किया गया। दोनों को एक साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया। कैमरे से बचने के लिए दोनों अलग-अलग अपनी कार में पहुंचे थे।
फैंस अगली फिल्म का कर रहे बेसब्री से इंतजार
वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि आखिरी बार विक्की कौशल के साथ फिल्म गोविंदा नाम मेरा में नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। जल्द ही वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। भूमि के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।