अजिंक्य रहाणे ने साझा की अपने बेटे की पहली झलक, सोशल मीडिया पर आये ऐसे रिएक्शन !

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे कुछ महीने पहले एक बेटे के पिता बने हैं। रहाणे इस बात की जानकारी पहले ही अपने फैन्स से...

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे कुछ महीने पहले एक बेटे के पिता बने हैं। रहाणे इस बात की जानकारी पहले ही अपने फैन्स से शेयर कर चुके हैं, लेकिन अब वह अपने बेटे की एक झलक भी फैन्स को दिखा रहे हैं। रहाणे की पत्नी राधिका धोपावकर ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अपने बेटे की तस्वीरें शेयर की हैं।

इसी के साथ उन्होंने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है. राधिका ने अपने बेटे की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में बेटा और बेटी दोनों नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राधिका ने लिखा- यहां हैं आर्य के छोटे भाई “राघव रहाणे”। यानी अजिंक्य रहाणे और राधिका ने अपने बेटे का नाम राघव रखा है।

दोनों बच्चों का जन्मदिन एक ही दिन…

अजिंक्य रहाणे के बेटे का जन्म 5 अक्टूबर 2022 को हुआ है। यह अजिंक्य और राधिका का दूसरा बच्चा है। ये कपल 5 अक्टूबर 2019 को एक बच्ची के माता-पिता बने थे। रहाणे ने अपनी बेटी का नाम भी आर्या रखा है। रहाणे के दोनों बच्चों का जन्मदिन एक ही दिन यानी 5 अक्टूबर को आता है।

अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर की शादी 26 सितंबर 2014 को हुई थी, जिसके बाद 2019 में उनकी पहली संतान बेटी का जन्म हुआ। अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर की लव स्टोरी आपको याद दिला देगी बॉलीवुड की पुरानी फिल्में जहां बचपन के दोस्त एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। अजिंक्य और राधिका पड़ोस में ही रहते थे।

दोनों का स्वभाव बिल्कुल विपरीत…

अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर दोनों का स्वभाव बिल्कुल विपरीत था, लेकिन वे अच्छे दोस्त बन गए। फिल्मों की तरह ये दोनों बड़े हुए और एक दूसरे को बेहद पसंद करने लगे। अजिंक्य एक विनम्र व्यक्ति हैं, लेकिन उनके डेटिंग के दिन इतने शर्मीले नहीं थे। वे दोस्तों की तरह मिलते और वक्त बिताते थे।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button