दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में Adani चौथे स्थान पर, शेयरों में भारी गिरावट !
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। बता दें कि गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में...
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। बता दें कि गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 3.51 अरब डॉलर यानी करीब 28,599 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अदानी की कुल संपत्ति अब 128 अरब डॉलर है और वह फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट से पिछड़ गए हैं।
जेफ बेजोस फिर हुए दूसरे स्थान पर काबिज
बता दें कि अडानी कुछ दिन पहले इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंचे थे, लेकिन हाल के दिनों में शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट के चलते उनकी नेटवर्थ में करीब 20 अरब डॉलर की गिरावट आई है. वहीं, अमेजन के जेफ बेजोस 138 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में दूसरे और अर्नोल्ट (129 अरब डॉलर) तीसरे नंबर पर हैं।
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 240 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। गुरुवार को उनकी कुल संपत्ति में 13.3 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई है।
शेयरों में आई भारी गिरावट
अदाणी समूह की ज्यादातर लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज की गई. अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी इंटरप्राइजेज के शेयरों में 2.17 फीसदी की गिरावट आई है। इसी तरह अदानी ट्रांसमिशन में 5.25 फीसदी, अदाणी टोटल गैस में 1.28 फीसदी, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 2.25 फीसदी और अदाणी पोर्ट्स में 1.37 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि, अदानी पावर और अदानी विल्मर में मामूली बढ़त देखी गई।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।