गौ सेवा करना चाहता है आरोपी राम रहीम !
56वां जन्म दिन मनाने के लिए पैरोल मिली थी। पैरोल मिलने पर राम रहीम ने उत्तर प्रदेश (UP) के बरनावा आश्रम में केक काटा था। राम रहीम अब गौ सेवा करना चाहता है।

राम रहीम को हर इंसान जानता है क्योकि राम रहीम की करतूतों से पहले भले कोई न वाकिफ रहा हो लेकिन अब जबसे उसके ऊपर कार्यवाही हुई। तबसे उसको हर इंसान जानने लगा है डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है और उनको उम्र कैद की सजा भी सुनाई गई थी। लेकिन इतने सालो में पहली बार राम रहीम का जन्मदिन मनाया गया इन 6 सालों में एक महीने पहले पहली बार उसे 56वां जन्म दिन मनाने के लिए पैरोल मिली थी। पैरोल मिलने पर राम रहीम ने उत्तर प्रदेश (UP) के बरनावा आश्रम में केक काटा था। राम रहीम अब गौ सेवा करना चाहता है।
क्यों करना चाहता है राम रहीम गौ सेवा
इसके लिए हरियाणा सरकार को डेरा सच्चा सौदा सिरसा के द्वारा एक प्रस्ताव भी भेजा गया है, जिसमें आश्रम की ओर से सूबे को लावारिस पशु मुक्त बनाने में राज्य गौ सेवा आयोग को सहयोग देने की पेशकश की गई है। राम रहीम के इस प्रस्ताव का खुलासा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मीटिंग में हुआ।
मुख्यमंत्री की बैठक में हुआ खुलासा
इस मीटिंग में सीएम को बताया गया कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा ने हरियाणा को लावारिस पशु मुक्त बनाने में राज्य गौ सेवा आयोग को सहयोग देने की पेशकश की गई है, हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मीटिंग में कहा कि पंचायती जमीन पर गौशाला चलाने की इच्छुक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ समझौता किया जाए। इसके अलावा अतिरिक्त गौवंश रखने की पेशकश करने वाली गौशालाओं को विशेष ग्रांट दी जाएगी। सीएम ने कहा कि पशुपालन विभाग नियमानुसार राज्य के शत प्रतिशत पशुधन का टैगिंग करवाना सुनिश्चित करें ताकि अन्य राज्यों के पशुओं की पहचान हो सके।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।