फतेहपुर मे दुल्हन के मेकअप खर्च को ना देने पर टूटी शादी
यूपी के फतेहपुर में दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके चलते बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। आरोप है कि दुल्हन के मेकअप पर आए खर्च को वर पक्ष देने से मना कर दिया था। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इससे नाराज दूल्हे ने दुल्हन को तीन दिन के अंदर मारने की धमकी दी।
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ब्यूटी पार्लर के पैसे देने से वर पक्ष ने मना कर दिया था। इस बीच रुपये के लेनदेन में वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज दूल्हे ने शादी के बाद दुल्हन को घर ले जाकर जान के मार डालने की धमकी दी। इस पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लेनदेन करा कर दोनों पक्षों को सुलह कराया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार, मलवां थाना क्षेत्र के सत्तेपुर गांव निवासी मिश्रीलाल के बेटे जय सिंह की शादी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय थी।
जय सिंह की बारात गुरुवार की रात गांव पहुंची थी। यहां अगवानी के बाद जयमाल के लिए दुल्हन को घर की महिलाएं ने मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर से ब्यूटीशियन को बुलाया था। इसके बाद दुल्हन के मेकअप में आए रुपयों के खर्च को लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष से देने के लिए कहा तो लड़के वालों ने खर्च को देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।
तीन दिन के अंदर तुमको ठीक कर दूँगा
लड़की के पिता ने बताया कि पुत्री सोनी की शादी जय सिंह के साथ तय किया था। गुरूवार को देर रात बारात आई। बरातियों को नाश्ता कराया जा रहा था। तभी उसने लड़के के बड़े भाई मनोज से ब्यूटी पार्लर का खर्च मांगा गया तो लड़के ने देने से इंकार कर दिया। जनवासे से घर आकर पुत्री को गाली गलौज करने के साथ धमकी देने लगा कि चलो घर तीन दिन के अंदर तुमको ठीक कर दूँगा। यह सब सुनकर पुत्री सोनी ने शादी करने से इंकार कर दिया।
समझाने पर भी तैयार नही हुई दुल्हन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लड़की पक्ष अपना सारा खर्च वापस लेने पर तैयार हुआ। जबकि लड़का पक्ष तैयार नहीं था। काफी देर चली पंचायत के बाद लड़का पक्ष खर्च देने को राजी हुआ। तब जाकर दोपहर बाद बिना दुल्हन के बारत बैरंग वापस लौट गयी। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। बारात वापस चली गयी है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।