क्या फैंस भूल जाएंगे ‘मुनारा’ ,अभिषेक और मनारा का गाना ‘सांवरे’ रिलीज़ !
बिग बॉस 17 के रनरअप अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा अपने फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। दोनों का रोमांटिक गाना सावरे रिलीज हो गया है |
वैलेंटाइन वीक पर रोमांस की बारिश करने के लिए एक बार फिर बिग बॉस 17 की जोड़ी ने हलचल मचाई है। बिग बॉस 17 के रनरअप अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा अपने फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को दोनों का रोमांटिक गाना सावरे रिलीज हो गया है, गाने में अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा बेहद प्यारे लग रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। मनारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 में अच्छे दोस्त बनकर उभरे। काफी उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद उनकी बॉन्डिंग शो के अंत तक बनी रही। वहीं, अब ये दोनों प्रोफेशनली भी जुड़ गए हैं।
अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा का जबरदस्त रोमांस
बिग बॉस 17 के बाद अपने फैंस के दिलो में एक बार फिर राज़ करने के लिए अभिषेक और मनारा ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा के गाने सावरे को अंशुल गर्ग ने कंपोज किया है। वहीं, आवाज सिंगर अखिल सचदेव ने दी है। उन्होंने गाने के बोल भी लिखे हैं। गाने को अखिल सचदेव और कार्तिक देव ने कंपोज किया है। सावरे के एक रोमांटिक गाना है, जिसमें अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा की छोटी सी प्रेम कहानी दिखाई गई है। सांवरे में अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा का रोमांस जबरदस्त है।
अब फैंस मुनारा को पक्का भूल जाएंगे
बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार के सफर की बात करें तो शो में उनके गेम को काफी पसंद किया गया था. शो में शुरुआत में अभिषेक काफी गुस्से में दिखे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी मस्ती देखने को मिली, जो दर्शकों को काफी पसंद आई। सांवरे में अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा का रोमांस जबरदस्त है। गाने को देख फैंस मुनारा (मुनव्वर फारुकी और मनारा चोपड़ा) को पक्का भूल जाएंगे और सिर्फ अभिनारा (अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा) को याद रखेंगे।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।