यहां होगी Alia and Ranbir की रिसेप्शन पार्टी !
आलिया और रणबीर की शादी की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं वही अब फैंस को इनके रिसेप्शन की फोटोज का इंतजार हैं।
लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। वही रणबीर की माँ नीतू कपूर ने ने दोनों की शादी की स्वीकृति मीडिया वालो के सामने किया था। इस कपल की शादी की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। शादी के बाद इस नए कपल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें रणबीर और आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
यह होगा रिसेप्शन :
बता दें, इस नए कपल की शादी बांद्रा में “वास्तु” में हुई। वही आप आई नई जानकारी के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिसेप्शन के लिए जगह बदल दी गई है। यह सेलिब्रेशन अब साउथ मुंबई के 5-स्टार होटल में नहीं बल्कि मुंबई के उपनगरीय इलाके में होगा।
जानकारी के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का रिसेप्शन अब ताजमहल पैलेस, कोलाबा में नहीं होगा। यह अब अभिनेता के आवास, बांद्रा में वास्तु में आयोजित किया जाएगा।