# पाने की जिद : तीन साल में 39 बार हुआ रिजेक्ट, 40 वीं बार में पाई सफलता !

शख्स ने गूगल में आवेदन करने की शुरुवात अगस्त 2019 में की थी, 19 जुलाई 2022 को आया जोइनिंग लेटर

आप अपनी पसंद की नौकरी पाने के लिए कितने प्रयास करेंगे 2 5 या 10 बार। लेकिन अमेरिका के एक शख्स ने अपनी पसंद की जॉब पाने के लिए करीब 40 वीं बार में सफलता पाई है।

40 वें प्रयास में गूगल जैसे कंपनी में नौकरी पाई

पढ़ाई पूरी करने के बाद अक्सर युवा अपनी पसंद की नौकरी ढूंढ़ने के लिए निकल पड़ते है। कुछ को तो सिलेक्शन कैंपस में ही हो जाता है। तो कुछ का काफी प्रयास करने के बाद होता है। तो उनमे से कुछ ऐसे भी युवा होते है जोकि लगातार प्रयास करते तो है लेकिन दुर्भाग्यवश उनको उनकी पसंद की जॉब नहीं मिल पाती है। जिसके कारण उनको मन मारकर अपनी फील्ड बदलनी पड़ती है। लेकिव अमेरिका का एक शख्स ऐसा भी है जोकि 39 बार असफल होने पर भी 40 वें प्रयास में गूगल जैसे कंपनी में नौकरी पाई है।

आखरी असफल प्रयास 11 मई 2022 को किया

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उस टाइलर कोहेन नाम के शख्स ने गूगल में आवेदन करने की शुरुवात अगस्त 2019 में की थी। उसने अपना आखरी असफल प्रयास 11 मई 2022 को किया था। लेकिन इसके बाद भी उसने हार नहीं मानी। हार बार की तरह लगातर इस 40 वें बार में उसने सफलता पाई। उसको गूगल से नौकरी 19 जुलाई को अपने 40 वें आवेदन में मिली। ये पूरा मामला अमेरिका का है।

आख़िरकार उसकी मेहनत रंग लाई

इस पूरे मामले पर अगर नज़र डालें तो यह मामला अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को का है। जहाँ मिलिओ जानकारी के अनुसार टाइलर कोहेन नाम के शख्स ने गूगल में नौकरी पाने के लिए ऐसी जिद ठानी की उसको पूरा करने में उसने पूरे तीन साल का इंतज़ार किया। आख़िरकार उसकी मेहनत रंग लाई। अपनी इस उपलब्धि को शख्स ने गूगल को भेजे गए अपने इमेल्स के स्क्रीनशॉट भी अपने सोशल मीडिया पर साझा किये है।

जिद और पागलपन में एक बारीक लकीर

तो वहीं सोशल मीडिया में इस खबर ने तेज़ी से ट्रेंड करना चालू कर दिया। लोग उसकी इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे है। तो वहीँ इसको लेकर गूगल ने भी लिखा है। उसने कहा है कि यह कैसी यात्रा रही है! सच में यह एक समय ही रहा होगा। इसको लेकर शख्स ने कहा है कि जिद और पागलपन में एक बारीक लकीर होती है। मैं यह पता लगाने की कोशिश कर रहा हूं कि दोनों में से मुझमें क्या है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button