47 के हुए सीएम सोरेन, पिता के पैर छू लिया आशीर्वाद !

उनके जन्मदिन पर कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं इनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और अन्य शामिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को 47 साल के हो गए। इस मौके पर उन्होंने आज सुबह पिता सांसद शिबू सोरेन और मां रूपी सोरेन का आशीर्वाद लिया।

47 किलो का cake काटकर जश्न मनाया

झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन मनाया. मुख्यमंत्री आवास पर केक भी काटा गया। उनके जन्मदिन पर कई हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और अन्य शामिल हैं। सभी ने उनकी लंबी उम्र की कामना की है। इस मौके पर उनके समर्थकों के द्वारा 47 किलो का cake काटकर जश्न मनाया गया।

बड़े भाई की मृत्यु के बाद राजनीति में प्रवेश किया

हेमंत का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ में हुआ था। हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वह 2013 में मुख्यमंत्री बने थे। हेमंत सोरेन ने 2009 में राजनीति में प्रवेश किया। कहा जाता है कि हेमंत सोरेन ने अपने बड़े भाई और जामा के पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की मृत्यु के बाद राजनीति में प्रवेश किया था। हेमंत के बड़े भाई दुर्गा सोरेन के निधन के बाद से शिबू सोरेन की तबीयत खराब थी। तब से लेकर आज तक हेमंत सोरेन कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की बागडोर संभाल रहे हैं। और वर्तमान में सूबे के मुख्यमंत्री भी हैं।

सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना की

आपको बता दें ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख ने जन्मदिन की बधाई दी है। तो वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी है। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। इनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी सहित अन्य लोग भी शामिल हैं। सभी ने उनके दीर्घायु होने की कामना की है।

 

खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button