राजस्थान की 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता ने पहना मिस इंडिया का ताज

ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया को इसका विजेता मिल गया है। 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम...

ब्यूटी पेजेंट फेमिना मिस इंडिया को इसका विजेता मिल गया है। 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ब्यूटी विद ब्रेन नंदिनी गुप्ता राजस्थान की रहने वाली हैं। वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं। इस खास मौके पर नंदिनी को पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया।

ब्लैक गाउन में सजी नंदिनी ने अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस से सभी को अपना दीवाना बना लिया। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता मिस इंडिया की विजेता बनीं, वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनरअप रहीं और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनरअप रहीं। ब्यूटी पेजेंट में देश भर से लड़कियों ने शिरकत की थी, लेकिन नंदिनी ने सबको पछाड़कर ‘क्राउन ऑफ ब्यूटी’ जीत ली। महज 19 साल की उम्र में मिस इंडिया बनकर नंदिनी कई युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। मिस इंडिया बनने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता राजस्थान के शहर कोटा की रहने वाली हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, नंदिनी प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं। वह अभिनेत्री से बहुत प्रेरित हैं। फेमिना मिस इंडिया का आयोजन इस बार मणिपुर में किया गया था। मिस इंडिया 2023 इवेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे शादी के बंधन में बंध गए। वहीं, मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने शो को होस्ट किया।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button