UP में 12वीं बोर्ड का पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही हुआ वायरल !

12वीं के जीव विज्ञान और गणित का पेपर गुरुवार को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद आगरा में व्हाट्सएप के दो ग्रुप पर वायरल होने लगा है।

यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का विवाद अभी थमा ही था कि अब यूपी बोर्ड की 12वीं के पेपर लीक का मामला सामने आया है। बतादे यूपी बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। आगरा में यूपी बोर्ड परीक्षा की दूसरी पाली में आज इंटर के गणित और जीव विज्ञान का पेपर कराया गया। वहीं, दोपहर तीन बजे एक ग्रुप पर जीव विज्ञान का पेपर अपलोड हो गया। इससे पेपर लीक होने की चर्चा होने लगी है।

UP : पुलिस भर्ती के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक, Whatsapp Group पर  गणित और जीव विज्ञान का पर्चा

जीव विज्ञान के पेपर के सभी पन्नों को ग्रुप में डाला गया

बताया जा रहा है कि 12वीं के जीव विज्ञान और गणित का पेपर गुरुवार को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद आगरा में व्हाट्सएप के दो ग्रुप पर वायरल होने लगा है। जिससे एक बार फिर से खलबली मची हुई है। मामले में डीआईओएस आगरा ने थाना फतेहपुर सीकरी में मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जीव विज्ञान पेपर का कोड 338 जीएल और सीरियल 153 है। पेपर के सभी पन्नों को ग्रुप में डाला गया। हालांकि, जब ग्रुप में पेपर को लेकर लोगों ने कमेंट किया तो उसे डिलीट कर दिया गया।

UP Board Paper Leak: यूपी बोर्ड 12वीं के दो पेपर लीक! परीक्षा शुरू होने के  एक घंटे बाद ही हुआ वायरल - UP Board exam 2024 fear of 12th class paper leak

जो पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हुआ है वही पेपर आया

अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड पेपर लीक होने से संबंधित जानकारी यूपी बोर्ड को उपलब्ध करवा दी गयी है। अब बोर्ड की ओर से क्या निर्णय लिया जाता है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। पेपर लीक होने के बाद पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने भी माना कि जो पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हुआ है वही पेपर दूसरी शिफ्ट में आया था। उनके अनुसार अब इस मामले की जांच की जा रही है और इसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। अब इस पेपर लीक के लिए जांच शुरू कर दी गयी है। जांच के द्वारा सबसे पहले यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पेपर किस सेंटर से लीक हुआ है। इस मामले में पूरी जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

UP Board 12th class Exam paper viral on social media know full details in  hindi | यूपी बोर्ड की परीक्षा का पेपर हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, जीव विज्ञान  और गणित का

ऑल प्रिन्सीपल्स आगरा नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर लीक

29 फरवरी 2024 को सेकेंड शिफ्ट में परीक्षा के दौरान दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर आगरा के परीक्षा पर्यवेक्षक मुकेश अग्रवाल द्वारा अवगत कराया जाता है कि ऑल प्रिन्सीपल्स आगरा नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर इण्टरमीडिएट के जीव विज्ञान और गणित का पेपर डाला गया है। जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। विभाग ने पेपर लीक करने वाले शख्स की पहचान करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मामले में डीआईओएस आगरा ने थाना फतेहपुर सीकरी में मुकदमा दर्ज कराया है।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button