अंग्रेजी में सत्यनारायण कथा कहते पंडित जी का वीडियो हुआ वायरल !

वीडियो में जो पूजा करवाने का तरीका है व पंडित जी के बोलनेका तरीका है वो दक्षिण भारतीय संस्कृति का लगता है

संस्कृत और हिंदी के बाद अब सत्यनारायण कथा भी अंग्रेजी में हो रही है।

अंग्रेजी में कहानी सुनाते नजर आ रहे

जी हाँ, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है | जिसमें सत्यनारायण की कहानी अंग्रेजी में होती दिख रही है। वीडियो में पंडित जी अंग्रेजी में कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं। पुरुष, महिलाएं और बच्चे समेत परिवार के लोग वहां बैठकर कहानियां सुन रहे हैं।

वीडियो दक्षिण भारत के एक घर का

वीडियो में जो पूजा करवाने का तरीका है व पंडित जी के बोलनेका तरीका है वो दक्षिण भारतीय संस्कृति का लगता है। आपको बता दें दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अंग्रेजी बोली जाती है। वीडियो दक्षिण भारत के एक घर का बताया जा रहा है। वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हजारों बार देखा जा चुका है और कई प्रतिक्रियाएं मिली हैं।

ज्ञात हो कि हिंदू धर्म में श्रावण मास में सत्यनारायण पूजा का विशेष महत्व है। हर साल श्रावण में कई घरों में सत्यनारायण पूजा की जाती है। नारायण के रूप में सत्य की पूजा करना भगवान श्री सत्यनारायण की पूजा है। भगवान श्री सत्यनारायण व्रत कथा को सबसे अधिक पूजनीय व्रत कथा कहा जाता है। कहते हैं दुनिया में नारायण ही एकमात्र अटल सत्य है बाकी सब माया है।

भटजी अब अपग्रेड हो गए

तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘चलो, हिंदुत्व का ज्ञान अब अंग्रेजों को मिलने वाला है।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत प्रगति कर रहा है। वहीं कुछ लोगों ने इसे क्रांतिकारी बताया है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि ‘भटजी अब अपग्रेड हो गए हैं’।

 

खबरों का सटीक विश्लेषण पढ़ने व सूचना जानने के लिए बने रहे hashtagbharatnews.com के साथ। ख़बरों की दुनिया में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए व लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता को बनाते हुए ” हैशटैग भारत न्यूज़ ” की हर खबर पर बराबर नज़र बनी रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button