‘Vande Bharat Train Accident’: वंदे भारत एक्सप्रेस बड़े हादसे का हुई शिकार, जानवरों के झुंड से क्षतिग्रस्त हुई ट्रेन !

भारत' (India) की सबसे आधुनिक और नई पीढ़ी की हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन (High Speed Vande Bharat Train) गुरुवार (Thursday) को सुबह 11.18 मिनट पर एक बड़े हादसे का शिकार हो गई है।

‘भारत’ (India) की सबसे आधुनिक और नई पीढ़ी की हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन (High Speed Vande Bharat Train) गुरुवार (Thursday) को सुबह 11.18 मिनट पर एक बड़े हादसे का शिकार हो गई है। इस सिलसिले में यह ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास से टकराने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी।

वंदे भारत ट्रेन बड़े हादसे का हुई शिकार

जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद में वंदे भारत एक्सप्रेस भैसों के झुंड से टकरा गई है। ऐसे में टक्कर लगने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

मुख्य सूचना

  • वंदे भारत मुंबई सेंट्रल से गुजरात के गांधीनगर आ रही थी।
  • पश्चिमी रेलवे के वरिष्ठ पीआरओ केजे जयंत ने इसको लेकर अधिक जानकारी दी है।
  • यह हादसा सुबह 11 बजे के आसपास की घटना है।
  • वंदे भारत वातवा स्टेशन से मणिनगर आ रही थी।
  • उसी समय अचानक भैंसों का झुंड रेलवे ट्रैक पर आया और टक्कर हो गई।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • वंदे भारत एक्सप्रेस भैसों के झुंड के रेलवे लाइन पर आने के कारण उनसे टकरा गई।
  • हाल ही में पीएम मोदी ने देश को तीसरी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की सौगात दी है।
  • इस हादसे में एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
  • पश्चिम रेलवे के सीनियर पीआरओ जेके जयंत ने इस घटना की जानकारी दी है।
  • हादसे के बाद ट्रेन को लगभग 20 मिनट रोकना पड़ा।
  • इस वंदे भारत ट्रेन को 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी।
  • यह ट्रेन 180 से 200 किमी/ प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
  • यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है।
  • वंदे भारत ट्रेन में पहली बार KAVACH (Train Collision Avoidance System) तकनीक को लॉन्च किया जा रहा है।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button