“बेटियों के लिए कब्रगाह बनता जा रहा यूपी”- संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने बेटियों के साथ हो रहे अपराध और घटनाओं पर यूपी सरकार को घेरा, कड़ी प्रतिक्रिया की देते हुए ट्वीट किया ....

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कन्नौज से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैं जहा दरिंदो ने 10 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया फिर उस नन्ही जान कि हत्या कर दी। वही प्रतापगढ़ में भी ऐसी ही खबर सामने आई जहा तीसरी में पढ़ने वाली वन्दना की स्कूल टीचरों की लापरवाही से मौत हो गई जिसके बाद इन घटनाओं पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को घेरा और इन घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया भी दी है।

सांसद का ट्वीट :

सांसद संजय सिंह ने कन्नौज की घटना पर ट्विट करते हुए लिखा कि, कन्नौज में पांचवीं में पढ़ने वाली 10 साल की बच्ची के शरीर पर मारपीट के 13 निशान मिले, रेप किया, हत्या कर दी। यूपी बेटियों के लिए कब्रगाह बनता जा रहा है। पूरे प्रदेश को नकली मुद्दों में उलझाकर जुर्म, अत्याचार, बलात्कार की घटनाओं पर पर्दा डाल दिया गया है। क्या ऐसे ही बेटियां बचेंगी?

प्रतापगढ़ कि घटना पर बोले संजय सिंह :

प्रतापगढ़ में कुंडा इलाके की घटना पर संजय सिंह ने कहा है कि, प्राथमिक स्कूल में बुधवार को शिक्षकों के स्कूल देर आने की आदत और घटिया निर्माण के चलते तीसरी कक्षा की पढ़ने वाली वन्दना को अपनी जान गंवानी पड़ी। अगर शिक्षक समय पर पहुंच जाते तो शायद यह घटना न होती। संजय सिंह ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि, तीसरी में पढ़ने वाली वन्दना भी हमारे बीच नहीं रही। ऊपर जाएगी तो भगवान से जरूर सवाल पूछेगी मेरी क्या गलती थी? मुझे ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था में क्या पैदा किया?

संजय सिंह यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा है कि, कन्नौज में घर के बाहर खेल रही बालिका को अगवा कर गांव के युवक ने खेत मे ले जाकर दुष्कर्म किया। उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले आरोपित ने बालिका की जमकर पिटाई की। बालिका के शरीर पर चोट के 13 निशान मिले। ऐसी दर्दनाक घटनाएं यूपी में कब तक होंगी? इस तरह का सवाल सांसद संजय सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से किया है। आए दिन यूपी में बेटियों पर बढ़ते अत्याचार क्यों नहीं रोक पा रही योगी सरकार।

दोषियों को नहीं मिल रही सजा:

उन्होंने आगे कहा कि, पुलिस द्वारा चंदौली में एक बेटी की हत्या और ललितपुर में बेटी के साथ थाने में दुष्कर्म जैसी घटनाएं झकझोर देने वाली हैं। दोषियों को सजा नहीं मिल रही है। भाजपा के राज में दलितों का अपमान रोज की घटना बन गई है। मेरठ में दलित को घोड़े पर बैठने की इजाजत नहीं बारात में शामिल महिलाओं को भी पीटा जाता है। हैवानियत की पराकाष्ठा तो तब हो जाती है जब मिर्जापुर के अस्पताल में गर्भवती महिला से रेप की घटना सामने आती है। यूपी में ये सब क्या हो रहा है। 04 किसान और एक पत्रकार की हत्या का आरोपी मूंछों पर ताव देकर कोर्ट में पेश होता है। उन्होंने कहा कि, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, दुनिया की सबसे बड़ी गुंडे और लफंगों की पार्टी बनती जा रही है, यह बड़े ही शर्म की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button