बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ़, लाखों के जेवरात ले उड़े
जमशेदपुर के उलीडीह में एक चोरी की घटना सामने आई है। जहां महावीर कॉलोनी के रहने वाले उदय सिंह नमक व्यक्ति के घर चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया।

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह में एक चोरी की घटना सामने आई है। जहां महावीर कॉलोनी के रहने वाले उदय सिंह नमक व्यक्ति के घर चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि सभी परिवार सुबह का अर्ध्य देने डिमना लेक गए थे। डिमना लेक में सुबह का अर्ध्य देकर जब उदय सिंह वापस घर लौटे तो उनके होश उड़ गए। देखा घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर में सारा सामान बिखरा था। चोर ने घर में रखे अलमीरा के साथ- साथ बॉक्स पलंग को तोड़कर नगद और सारे जेवरात लेकर फरार हो गया। घर वालों ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दी। सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह सीधे महावीर कॉलोनी जाकर मामले की जानकारी लिया।
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
घर के सदस्य ने बताया कि लगभग दस लाख के सोने के जेवरात और घर में रखे हुए लगभग साठ हजार रु चोरी हुए है। सुबह 4:00 बजे उदय का पूरा परिवार डिमना लेक छठ पूजा करने गया था। 4:00 बजे के बाद ही चोर रॉड की मदद से घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर अन्दर से दरवाजा को बंद कर आसानी से घर में रखे जेवरात, नगद चोरी कर लिया। मौके में पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार वालों से जानकारी ली ।और मामले की छानबीन में जुट गई है ।
लोग हुए आक्रोशित
मौके पर मौजूद एक शख्स ने पुलिस को खड़ी खोटी सुनाने लगा। जिससे स्थानीय थानेदार के घटनास्थल पर पहुंचने पर बिगड़ गये। मोहल्ले के ही अशोक पात्रो ने बताया कि आज से एक माह पूर्व मेरे घर में चोर प्रवेश कर ताला तोड़कर एक लाख रूपए लेकर रफू चक्कर हो गए थे। जिसके शिकायत उलीडीह थाने में किया गया था लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न हुई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद का नारा लगाने लगे ।