Chandra Grahan 2022 in India: 8 नवंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण का क्या होगा दुष्प्रभाव !

चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) को लेकर लोगों के बीच चर्चायें काफी तेज हो गई हैं। ऐसे में इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जल्द लगने वाला है।

चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) को लेकर लोगों के बीच चर्चायें काफी तेज हो गई हैं। ऐसे में इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जल्द लगने वाला है। आपको बता दें कि यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण एक बड़ी खगोलीय घटना है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इस सिलसिले में सूर्य ग्रहण की तरह ही चंद्र ग्रहण में सूतक काल लगता है।

ग्रहण के समय बरतनी होगी सावधानी

आपको बता दें कि 8 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्वी भार‍त में ही नहीं बल्कि देश के तमाम हिस्‍सों में दिखाई देने वाला है।

  • 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।
  • इस दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है।
  • ज्‍यादातर लोग मान रहे हैं कि ये चंद्र ग्रहण पूर्वी भारत में दिखाई देगा।
  • इसलिए भारत में हर जगह सूतक मान्‍य नहीं होगा।
  • इस दौरान कोई भी पूजा-पाठ या शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • 8 नवंबर को शाम करीब 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
  • दुनिया में चंद्र ग्रहण की शुरुआत 8 नवंबर को दोपहर में 02:39 मिनट पर होगा।
  • लेकिन भारत में ग्रहण चंद्रोदय के समय से दिखाई देगा।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के 9 घंटे पहले लग जाता है।
    ये चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देने वाला है।
  • बिहार, बंगाल, ओडिशा आदि पूर्वोत्‍तर भारत के तमाम इलाकों में ये खग्रास रूप में और शेष भारत में खंडग्रास रूप में दिखेगा।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है।
  • इसकी समाप्ति ग्रहण की समाप्ति के साथ होती है।
  • सूतक काल में किसी भी प्रकार की पूजा-पाठ या शुभ कार्य नहीं किए जाते।

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button