राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद !
लखनऊ में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री और सांसद कौशल किशोर

लखनऊ में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री और सांसद कौशल किशोर के घर में उनके बेटे के दोस्त विनय श्रीवास्तव को पिस्तौल से गोली मारकर हत्या* कर दी गई। विनय श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। जिस पिस्टल से गोली मारी गई बताया यह जा रहा है कि वह पिस्टल भी सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की है, इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में छूट गई है , वहीं मौके पर पहुंचे सांसद कौशल किशोर ने कहा कि उनका बेटा कल रात दिल्ली में था इसलिए घटना में उसके शामिल होने की गुंजाइश ही नहीं बनती है।
केंद्रीय मंत्री और सांसद कौशल के घर मे हत्या को दिया अंजाम
वहीं परिजनों ने भी सांसद कौशल किशोर के बेटे पर गंभीर आरोप लगाया है इस घटना के बाद तमाम विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार और कानून व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।, घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक सिंह और सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने जमकर योगी सरकार पर निशाना साधा , सुनील सिंह साजन ने कहा कि जब एक केंद्रीय मंत्री के घर में इस तरीके से हत्या हो रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक सिंह ने इस मुद्दे पर मीडिया कर्मियों से बात की।
केंद्रीय मंत्री के बेटे के दोस्त की गोली मार कर की गई हत्या
इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है। महेश घटना को लेकर मृतक विनय श्रीवास्तव और कौशल किशोर के बेटे विकास ने कहा कि उनकी पिस्टल घर पर रहती थी। जिसकी जानकारी उनके कई दोस्तों को भी थी यह घटना कैसे हुई उन्हें इसके बारे में कुछ खबर नहीं हमेशा विकास उनके साथ रहता था मगर कल टिकट न मिलने की वजह से वह साथ में दिल्ली नहीं आ सका।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।