तहसील कर्मी पर बीएलओ ने लगाया छेडख़ानी का आरोप !

लखनऊ मोहनलालगंज तहसील कर्मी पर संविदा पर तैनात बीएलओ ने छेडख़ानी करने का आरोप लगाया है। महिला ने हंगामा करते हुए तहसील कर्मी को कमरे में बंद क

लखनऊ मोहनलालगंज तहसील कर्मी पर संविदा पर तैनात बीएलओ ने छेडख़ानी करने का आरोप लगाया है। महिला ने हंगामा करते हुए तहसील कर्मी को कमरे में बंद करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचना दी। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज के पहुंचने पर दोनों पक्ष समझौता करने को तैयार हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी थी। दोपहर में संविदा पर तैनात बीएलओ तहसील पहुंच गई। उसने एक कर्मचारी पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। महिला के साथ उसकी बेटी भी थी। जिसने मां के साथ हुई घटना होने की बात दोहराई।

इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला ने तहसील कर्मी को कमरे में बंद कर दिया था। जिसे पुलिस ने बाहर निकाला। पूछताछ किए जाने पर जानकारी मिली कि महिला सही ढंग से काम नहीं कर रही थी। इसलिए उसका वेतन अधिकारियों ने रोक दिया था। लेकिन महिला कर्मचारी को दोषी मान रही थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button