उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष का बयान, कहा – राहुल गांधी का मतलब भारत और ….

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खबरी पार्टी की भारत जोड़ों यात्रा को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ...

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष बृजलाल खबरी पार्टी की भारत जोड़ों यात्रा को मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की और हाल ही में एक बयान में कहा, ”राहुल का मतलब भारत और भारत का मतलब राहुल. राहुल ने देश और संविधान को बचाने के लिए एक बड़े अभियान की शुरुआत की है।”

इंडिया इज इंदिरा

शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने वाले खाबरी ने रविवार को ऐसा कुछ बोल है जो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष देबकांत बरुआ के प्रसिद्ध नारे इंडिया इज इंदिरा, इंदिरा इज इंडिया की याद दिलाती है। जिसका इस्तेमाल प्रतिद्वंद्वी दल अक्सर कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार की आलोचना करने के लिए करते हैं।

भारत मतलब राहुल गांधी, राहुल गांधी मतलब भारत

दरअसल, खाबरी ने कहा कि कांग्रेस 2024 के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा, आज राहुल जी देश को बचाने के लिए कमर कस चुके हैं और लाखों लोग उनके साथ चल रहे हैं। मैं कह सकता हूं कि राहुल का मतलब भारत और भारत का मतलब राहुल है। इसके साथ ही खबरी ने यह भी कहा कि ‘भारत एक जिला नहीं है और न ही यह एक राज्य है। यह राज्यों का संघ है।

यह समय ही बताएगा

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 13 राज्यों में पदयात्रा कर रहे हैं और उन्होंने बड़ा लक्ष्य रखा है। राज्य में अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए पार्टी की योजना और रणनीति जल्द ही धरातल पर दिखाई देगी। बीजेपी चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, उसके उम्मीदवारों को रायबरेली और अमेठी में अपनी जमानत बचाने में मुश्किल होगी। हम वर्ष 2024 के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हालांकि, यह पूछे जाने पर कि क्या सोनिया और राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे, खाबरी ने कहा,

“यह समय ही बताएगा।” वे वरिष्ठ नेता हैं, वे जहां चाहें वहां से चुनाव लड़ सकते हैं।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां http://www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button