” सपा में था सबका साथ और केवल सैफई खानदान का विकास ” : योगी आदित्यनाथ

जो माफिया बिलों में घुसे हुए थे अब इनको लगता है चुनाव में किसी सत्ता के साथ जुड़ जाएंगे तो शायद आगे जीने के लिए कोई राह मिल जाए।

योगी ( yogi ) आदित्यनाथ ने सूबे की राजधानी में सरोजनी नगर विधानसभा में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने विपक्षियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की 2017 के पहले यूपी की स्थिति क्या थी और 17 के बाद स्थिति क्या है। एक नये भारत का उत्तर प्रदेश आज हम लोगो के सामने है।

अब भय नहीँ बम बम बोले

पहले दंगा, अराजकता, कर्फ्यू रहता था लेकिन अब लोग भय मुक्त हैं। 2017 में भय, दंगा, अराजकता और कर्फ्यू पहचान थी लेकिन अब नहीं है। यूपी में अब भय नहीँ बम बम बोले और कर्फ्यू नहीँ कावंड़ यात्रा निकलती है।

80 भाजपा की है और 20 में बंटवारा

डीजीपी आवाज के सामने माफिया ने चार मकान बना रखा था कब्जा करके उसको छुड़वाने का काम भाजपा सरकार में किया है। ये चुनाव 80 बनाम 20 का है 80 भाजपा की है और 20 में बंटवारा है।बुंदेलखंड में हर नौजवान, हर महिला और हर व्यपार ने भाजपा का नाम लिया है।

एक नई विकास की ओर

बुंदेलखंड में पहले भूमाफिया था दंगा था डकैत थे | लेकिन अब बुंदेलखंड एक नई विकास की ओर बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में मिसाइल का उत्पादन होगा। 23 फरवरी को आपको अपना मतदान करने के लिए तैयार होना है। पहले के मुख्यमंत्री 12 बजे सोकर उठते थे 2 बजे तैयार होते थे उसके बाद उनकी मंडली आ जाती थी।

सपा में था सबका साथ और केवल सैफई खानदान का विकास

चाचा शिवपाल वसूली में लगे रहते थे। मैं धन्यवाद दूंगा अपर्ण यादव को क्योंकि उन्होंने समय रहते खुद को अलग कर लिया है। सपा में था सबका साथ और केवल सैफई खानदान का विकास हुआ था। 86 में से 66 एक ही जाति के लोग डिप्टी कलक्टर बने थे।

आगे जीने के लिए कोई राह मिल जाए

हमारी सरकार सिर्फ विकास ही नहीं बुलडोजर भी चलाती है। जो माफिया बिलों में घुसे हुए थे अब इनको लगता है चुनाव में किसी सत्ता के साथ जुड़ जाएंगे तो शायद आगे जीने के लिए कोई राह मिल जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button