भारत घूमने आई स्पेनिश महिला हुई गैंगरेप की शिकार ,बताई आपबीती !

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने भारत को शर्मशार करदिया भारत घूमने आई स्पेनिश महिला और उसके पति ने दरिंदगी की कहानी आई सामने |

जहाँ एक तरफ पुरे भारत में मुकेश अम्बानी के छोटे बेटे अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन की एक एक पल की खबरे सुर्ख़ियों में है वही एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने भारत को शर्मशार करदिया है………….. “उनकी आंखों में हवस झलक रही थी, जिसे वे बुझाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने मेरे पति को बांध दिया। इसके बाद हंसते रहे और मेरे साथ दुष्कर्म करते रहे। पति ने उनके हाथ-पैर जोड़े, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने दोनों को खूब मारा-पीटा।”….. भारत घूमने आई स्पेनिश महिला और उसके पति ने दरिंदगी की कहानी पुलिस को सुनाई तो वे फूट-फूट कर रोने लगे।

Girl kidnapped and gang-raped in Hardoi rape by threatening girl with a gun  in Azamgarh - हरदोई में किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप, आजमगढ़ में छात्रा को  तमंचे से धमकाकर दुष्कर्म, उत्तर

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला

झारखंड के दुमका में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला ने बताया कि आरोपियों ने पहले उसके पति को बंधक बनाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी उसके पति के साथ मारपीट करते रहे। पीड़िता ने आरोपियों पर उसके साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Rampur: 17 year old girl kidnapped and gang rape in Rampur two held  including Pradhan - रामपुर में खलिहान गई किशोरी से गैंगरेप, प्रधान समेत दो  लोग गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश न्यूज

आरोपियों में एक 30 साल का और अन्य 20-22 साल के

पीड़िता ने पुलिस में दर्ज एफआईआर में ये जानकारी दी है। पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि शाम सात बजे उन्होंने कुछ आवाज सुनी। इस पर वे दोनों टेंट से बाहर आए तो वहां दो लोग बात कर रहे थे। थोड़ी देर में ही वहां सात लोग आ गए। पीड़िता के अनुसार, उन लोगों ने उसके पति से झगड़ा शुरू कर दिया और फिर टेंट में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उनसे 300 डॉलर, 11 हजार रुपये और एक डायमंड रिंग आदि भी लूटकर ले गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों में एक करीब 30 साल का और अन्य 20-22 साल के थे। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘मुझे लगा था कि वे लोग मुझे मार डालेंगे, लेकिन भगवान की कृपा से मैं जीवित हूं।’

राष्ट्रीय शर्म' - झारखंड में सामूहिक बलात्कार और लूटपाट की शिकार स्पेनिश  मोटरसाइकिल दंपति के पीछे ट्विटर रैलियां

पति के साथ बाइक पर दुनिया घूमने निकली महिला

पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक पर दुनिया घूमने निकली है। वे दोनों अपनी मोटरबाइक पर कोलकाता से एक मार्च को नेपाल के लिए निकले थे। दुमका में कुरमाहाट के पास अंधेरा होने पर उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया। दोनों ने सड़क से एक किलोमीटर दूर टेंट लगाया, जहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई।

Woman gang raped near Kurla Station in Mumbai 4 arrested | मुम्बई: कुर्ला  में देर रात स्टेशन जा रही महिला से गैंग रेप, चार आरोपी गिरफ्तार - India TV  Hindi

 

कानून व्यवस्था बनाए रखने पर फोकस

मामले की पुष्टि करते हुए SP ने बताया कि स्पेनिश कपल की शिकायत लेकर केस दर्ज किया गया है। एक्शन लेते हुए 3 आरोपी भी दबोच लिए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार पर सवाल उठाते हुए मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन को प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर फोकस करना चाहिए।

ब्राज़ील की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ गैंगरेप, वीडियो जारी कर लगाए  आरोप | Brazilian girl gang raped in India share video on social media -  News Nation

भारत से से कड़वा अनुभव लेकर गई स्पेनिश महिला

राज्य में न महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही बाहर से आने वाले लोग। इससे प्रदेश के टूरिज्म पर काफी प्रभाव पड़ सकता है। स्पेनिश महिला अपने पति के साथ भारत घूमने आई थी, लेकिन यहां से कड़वा अनुभव लेकर जा रही है। इससे विदेशों में भारत की छवि खराब होगी। सोरेन सरकार को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए।

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button