प्रयागराज पहुंची साइना नेहवाल !

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बुधवार को संगम नगरी पहुंचीं। उन्होंने त्रिवेणी संगम तट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

कराटे चैम्पियन से बैडमिंटन में आईं साइना ने कई मौके पर भारत का नाम रौशन किया है उन्होंने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज किया है साइना नेहवाल ओलंपिक में भारत को बैडमिंटन में पहला मेडल दिलाने वाली खिलाड़ी बनी थी. ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बुधवार को संगम नगरी पहुंचीं। उन्होंने त्रिवेणी संगम तट पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

Saina Nehwal reached Prayagraj visited Hanuman temple - प्रयागराज पहुंचीं  साइना नेहवाल, किया हनुमान मंदिर में दर्शन , प्रयागराज न्यूज

साइना नेहवाल को देखने के चक्कर में उमड़ी भीड़

संगम में सेल्फी लेकर यादें संजोयी। इसके बाद पिता हरवीर सिंह के साथ बड़े हनुमान जी का दर्शन किया। वहां महंत बलवीर गिरि से मुलाकात की उन्होंने अंगवस्त्रम, रूद्राक्ष की माला व प्रसाद भेंट कर मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद दिया। साइना का दौरा व्यक्तिगत है। वह जुलाई 2021 में भी इसी भी इसी तरह प्रयागराज आई थीं।

Saina Nehwal reached Prayagraj visited Hanuman temple - प्रयागराज पहुंचीं  साइना नेहवाल, किया हनुमान मंदिर में दर्शन , प्रयागराज न्यूज

साइना का दौरा व्यक्तिगत है

ओलंपिक पदक विजेता और अंतर्राष्ट्रीय भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल अचानक प्रयागराज संगम पहुंचकर पहले गंगा दर्शन किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा अर्चना की। संगम पर स्नान करने आए श्रद्धालु और नाविक उस समय चौंक गए, जब अपने खेल का जौहर दिखाने वाली साइना नेहवाल वहां नजर आईं। संगम तट पर मौजूद कुछ लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हुआ। जब तक लोग सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ते तब तक वह नाव पर सवार होकर गंगा दर्शन करने निकल चुकीं थीं। साइना ने हमेशा से ही अपने आप को मोटिवेटेड रखा है और सेल्फ काम पर विशवास रखती है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button