आरोप : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला समीक्षा अधिकारी गिरफ्तार !

पीडि़ता के मुताबिक गोविंद ने युवती से शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाए थे

लखनऊ : कृष्णानगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म ( Rape ) करने वाले समीक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया है। युवती ने सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।

जल्द शादी करने की बात कहता

बरिगवां निवासी युवती के मुताबिक समीक्षा अधिकारी गोविंद से उसकी दोस्ती थी। जो मूल रूप से कौशाम्बी के सादिकपुर का रहने वाला है। पीडि़ता के मुताबिक गोविंद ने युवती से शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ कई बार जबरन संबंध बनाए थे। एतराज जताने पर जल्द शादी करने की बात कहता था। इस बीच युवती गर्भवती हुई थी।

संबंध बनाने से मना करने पर उसे पीटा

जिस पर आरोपी ने गर्भपात कराया था। विरोध करने पर युवती को बहाने बना कर बहला लेता था। करीब दो साल से यौन प्रताडऩा झेल रही युवती के मुताबिक संबंध बनाने से मना करने पर उसे पीटा जाता था। आरोपी ने शादी करने से भी मना कर दिया था।

इसके बाद पीडि़ता ने कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर आलोक राय के मुताबिक समीक्षा अधिकारी गोविंद को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button