Congress: भारत जोड़ों यात्रा में राहुल को मिला सोनिया का साथ, क्या प्रियंका गाँधी नहीं होंगी शामिल ?

भारत जोड़ो यात्रा को आज 26 दिन पूरे हो जाएंगे जिसमे आज से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी भी आज से सड़को पर यात्रा के दौरान चलती हुई नज़र आएंगी।

भारत जोड़ो यात्रा को आज पूरे 26 दिन  हो जाएंगे जिसमे आज से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी भी आज से सड़को पर यात्रा के दौरान चलती हुई नज़र आएंगी। ये यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा केरल होते हुए अब कर्नाटक पहुंच गई है। जिसे अब तक अकेले राहुल गाँधी संभल रहे थे।

Bharat Jodo Yatra में सोनिया गांधी राहुल गांधी का साथ देनें कर्नाटक पहुंची  | Local Khabar

 

प्रियंका गाँधी भी जल्द होंगी शामिल

मिली जानकारियों के अनुसार सोनिया यात्रा में शामिल होने के लिए कर्नाटक पहुंच चुकीं है। जो की फिलहाल अपने एक प्राइवेट रिजॉर्ट में ठहरी हुई हैं। वहीं प्रियंका गांधी भी 7 अक्टूबर को पैदल मार्च में शामिल होने की उम्मीद है। उसी के साथ साथ आज सोनिया गाँधी के साथ साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे,भी गुरुवार को इस पैदल मार्च में शामिल होंगे।

दो दिनों के लिए रोक दी गयी थी यात्रा

यह यात्रा 21 दिनों तक कर्नाटक से होकर गुजरेगी। इस दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कर्नाटक में यह यात्रा चामराजनगर, मैसूर, मांड्या, तुमकुरु, चित्रदुर्ग, बेल्लारी और रायचूर जिलों से होते हुए भी निकलेगी। वहीं शस्त्र पूजा और विजयादशमी के कारण 4 व 5 अक्तूबर को 2 दिन यात्रा को रोक दिया गया था। बताते चले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा है, जिसके चलते वह कुछ ही देर के लिए यात्रा में शामिल होकर पदयात्रा करेंगी।

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button