जानिए 2022 का बजट में किस क्षेत्र के लिए ” राहत ” तो किसके लिए ” आफत ” है ?

लोकसभा से देश का 75 वां बजट पढ़ा गया। केंद्रीय वित्तमंत्री ( finance minister ) निर्मला सीतारमण ने इस बार 2022-23 के बजट को 25 साल का ‘ब्लूप्रिंट’ बताया है। उन्होंने 7.5 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत खर्च का प्रावधान किया है जो की जीडीपी का 2.9 प्रतिशत खर्च होगा।

Related Articles

किसानों के लिए

किसानों के लिए इस बार सरकार ने फल, सब्जी के लिए पैकेज लाने के साथ तिलहन की खेती को बढ़ावा देने की घोषणा करी है। तो वहीं किसानी से सम्बंधित उपकरण सस्ते करने का भी एलान किया है। रसायनमुक्त प्राकृतिक खेती के साथ, किसानों को डिजिटल सेवाएं व सिंचाई, पेयजल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा।

शिक्षा के क्षेत्र में

शिक्षा के क्षेत्र में पीएम ई विद्या के ‘वन क्लास, वन टीवी चैनल’ कार्यक्रम को 12 से 200 टीवी चैनलों तक बढ़ाये जाने के साथ सभी राज्यों को कक्षा 1 से 12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में सप्लीमेंट्री शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। इस बार मोदी सरकार ने इस बार आत्मनिर्भर भारत से 16 लाख व मेक इन इंडिय़ा के तहत 60 ल़ाख युवाओं को रोजगार देने का एलान किया है।

क्रिप्टो करंसी को लेकर बड़ा फैसला

इस बार मोदी सरकार ने क्रिप्टो करंसी को लेकर बड़ा फैसला किया है। क्रिप्टो करेंसी पर एक फीसदी का टीडीएस लगाने के साथ वर्चुअल करेंसी से कमाई पर 30% टैक्स लगाने का एलान किया है। तो वहीं क्रिप्टो करंसी में घाटा होने पर भी टैक्स देना अनिवार्य किया है।

इनकम टैक्स नियमो में बड़े सुध़ार

देश के आम आदमी पर टैक्स को लेकर सरकार ने इस बार इनकम टैक्स नियमो में बड़े सुध़ार किए है। इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तो वहीं आईटीआर का नया मेकेनिज्म तैयार कर इस बार IT रिटर्न में दो साल के भीतर भूल सुधार करने का प्रावधान किया है।

आम आदमी को सरकार से कितनी राहत

इसके साथ ही इस बजट में सिंचाई-पेयजल सुविधा बढ़ाने पर जोर देते हुए 5 नदियों को आपस में जोड़ा जाएगा। जिससे सिंचाई, पेयजल सुविधाएं देश में बढ़े। कुल मिलाकर देखा जाये तो इस बजट में आम आदमी को सरकार से कितनी राहत | आगामी योजनाओं को जमीनी हकीकत कितनी मिलती है ये आने वाला वक्त बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button