Himachal Pradesh elections 2022: हिमाचल प्रदेश चुनाव जीतने पर राहुल गांधी का बड़ा बयान !

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आये हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी हिमाचल प्रदेश में अब तक...

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आये हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी हिमाचल प्रदेश में अब तक 17 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 9 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 30 सीटों पर जीत के बाद 9 सीटों पर आगे है। वहीं, गुजरात की बात करें तो चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात में 97 सीटें जीतकर बीजेपी 59 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर जीत हासिल कर 10 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने 1 और आम आदमी पार्टी ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है और 1 सीट पर आगे चल रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी इन्हीं नतीजों पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘इस निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता को दिल से धन्यवाद। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण वास्तव में इस जीत के लिए शुभकामनाओं के पात्र हैं। मैं फिर विश्वास दिलाता हूं, जनता से किया हर वादा जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।’

राहुल गांधी इन दिनों कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। यह यात्रा 3500 किलोमीटर लंबी है। इसमें राहुल गांधी कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर जाएंगे। इस यात्रा को करीब 150 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान यात्रा को 12 राज्यों से होकर गुजरना होता है। फिलहाल यात्रा राजस्थान पहुंच गई है।

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button