Bharat Jodo Yatra: आज उज्जैन में राहुल गांधी करेंगे महाकाल के दर्शन !

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान राहुल गांधी उज्जैन पहुंचे हुए हैं।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस दौरान राहुल गांधी उज्जैन पहुंचे हुए हैं। इस सिलसिले में राहुल गांधी मंगलवार को उज्जैन पहुंचने पर बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वह मंगलवार को ही उनकी एक बड़ी जनसभा भी करने वाले हैं।

राहुल गांधी करेंगे महाकाल के दर्शन

आपको बता दें कि राहुल गांधी का काफिला बड़ा गणेश के सामने से होते हुए महाकाल मंदिर के निगम द्वार तक पहुंचेगा। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी शामिल रहेंगे। बताया जा रहा है कि पहले इस सभा में प्रियंका गांधी भी शामिल होने वाली थी, लेकिन अब कार्यक्रम में काफी बदलाव किया गया है।

मुख्य सूचना

  • उज्जैन सीमा पर जिले के नेताओं ने यात्रा की अगवानी की और इंदौर जिले के नेताओं ने राहुल से विदाई ली।
  • राहुल गांधी ने इंदौर जिले के सांवेर में सुबह छह बजे यात्रा शुरू की है।
  • इस यात्रा के मद्देनजर इंदौर-उज्जैन रोड का ट्रैफिक सुुबह बंद कर दिया गया था।
  • राहुल गांधी आम लोगों से मिलते हुए चल रहे थे।
  • राहुल से मिलने आई एक युवती ने सड़क पर लेटकर उन्हें साष्टांग नमस्कार किया।
  • उन्होंने युवती को उठाया और उसके साथ तस्वीर खिंचवाई।

महत्वपूर्ण जानकारियां

  • उज्जैन में राहुल गांधी लंच ब्रेक के लिए निनौरा में रुकेंगे।
  • इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे महावीर तपोभूमि जाएंगे।
  • शाम साढ़े चार बजे वे महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे।
  • इसके बाद सामाजिक न्याय परिसर में आम सभा को संबोधित करेंगे।
  • मध्यप्रदेश में यात्रा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर जिले के बाद उज्जैन जिले में जा चुकी है।
  • यात्रा मध्यप्रदेश में छह जिलों में जानी है और 380 किमी की दूरी तय करेगी।

यह भी पढ़ें : गुजरात चुनाव में AAP ने सबसे ज्यादा उतारे ‘दागी’ उम्मीदवार: ADR की रिपोर्ट !

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button