Politics: महेंद्र राजभर ने सुभासपा से दिया इस्तीफा, ओम प्रकाश को बताया धन बटोरने वाला !

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के संस्थापक सदस्यों में से एक महेंद्र राजभर ने लगभग 20 साल बाद ओम प्रकाश राजभर से नाता तोड़ लिया है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के संस्थापक सदस्यों में से एक महेंद्र राजभर ने लगभग 20 साल बाद ओम प्रकाश राजभर से नाता तोड़ लिया है। महेंद्र राजभर के सुभासपा से इस्तीफा देते ही पूर्वांचल से लेकर लखनऊ तक की सियासत में अंतहीन चर्चाओं के दौर शुरू हो गए हैं।

ओपी राजभर के घर में छुपे हो सकते हैं मुख्तार- महेंद्र

महेंद्र ने सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर को परिवारवादी के साथ ही धन बटोरने वाला और माफिया मुख्तार अंसारी के इशारे पर काम करने वाला कहा है। महेंद्र ने यह भी कहा कि जिस फरार विधायक अब्बास अंसारी को तलाश रही है, वो ओम प्रकाश राजभर के घर में छुपे हो सकते हैं।

Related Articles

Why was Katappa told by PM Modi to Mahendra who left OP Rajbhar What a big  blow to Subhasp - ओपी राजभर को छोड़ने वाले महेंद्र को पीएम मोदी ने क्यों  बताया

दूसरे नंबर पर थी महेंद्र की अहमियत !

बता दें कि पार्टी के संस्थापकों में शामिल रहे महेंद्र सुभासपा अध्यक्ष के काफी करीबी लोगों में रहे हैं। पार्टी में महेंद्र राजभर की अहमियत ओमप्रकाश के बाद दूसरे नंबर पर थी। वह पार्टी की रणनीति और नीति बनाने में अहम भूमिका निभाते थे। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन में सुभासपा ने उन्हें मुख्तार अंसारी के खिलाफ मऊ सदर से उतरा था, जिसमें उन्होंने 89 हजार के करीब वोट पाए थे। वह मुख्तार से करीब 6 हजार मतों से पराजित हुए थे। पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्हें मऊ से प्रत्याशी बनाया था।

बीजेपी से समर्थन की अभी भी है आस: महेंद्र राजभर | News Track in Hindi

पार्टी महेंद्र राजभर को मनाने की करेगी कोशिश !

महेंद्र राजभर के अचानक पार्टी छोड़ने के फैसले से सुभासपा अध्यक्ष समेत अन्य नेता सकते में हैं। उन्होंने मान-मनौव्वल की कोशिशें शुरू कर दी हैं। पार्टी के पदाधिकारी और ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरुण ने कहा कि हम लोग महेंद्र से संपर्क की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि उनकी शिकायतों को दूर करके उन्हें मनाया जाएगा।

Lucknow Arun Rajbhar Claims Suheldev Bhartiya Samaj Party Is More Prominent  Than Congress Party | UP Politics: 'यूपी में कांग्रेस से बड़ी पार्टी  सुभासपा', ओपी राजभर के बेटे अरुण का बड़ा दावा

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button