Politics: असम सीएम ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कसा तंज, बोले- पाकिस्तान में शुरू करें यह अभियान !

कांग्रेस जहां एक तरफ आज से 'भारत जोड़ो यात्रा' का आगाज कर रही है। वहीं दूसरी तरफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर तंज कसा है।

कांग्रेस जहां एक तरफ आज से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज कर रही है। वहीं दूसरी तरफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना ये अभियान पाकिस्तान में शुरू करना चाहिए। सीएम सरमा ने यह भी कहा कि “भारत जुड़ा हुआ है और एकजुट है।” 1947 में भारत का बंटवारा हुआ था और भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का कोई फायदा नहीं है।

सरमा बोले- पाकिस्तान में शुरू करें कांग्रेस अपना अभियान !

असम सीएम हिमंत सरमा ने मंगलवार को कहा कि, भारत 1947 में कांग्रेस के दौरान विभाजित हो गया था। अगर वे भारत जोड़ो यात्रा शुरू करना चाहते हैं, तो राहुल गांधी को पाकिस्तान में ऐसा करना चाहिए। भारत में इस यात्रा को करने के क्या फायदे हैं? उन्होंने कहा, भारत जुड़ा हुआ है, और एकजुट है। मैं राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को पाकिस्तान ले जाने के लिए सुझाव देना चाहता हूं।

Related Articles

टाइटल सॉन्ग जारी होने के बाद आया बयान !

असम सीएम की यह टिप्पणी कांग्रेस द्वारा अभियान का टाइटल सॉन्ग हिंदी में जारी किए जाने और मंगलवार को इसकी टैगलाइन के कुछ घंटों बाद आया था। बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाला काफिला किसी विशेष राज्य में पहुंचेगा तो गीत को संबंधित स्थानीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगाय पार्टी सांसद जयराम रमेश ने कहा कि इस अभियान का सीधा प्रसारण इसकी डेडिकेटेड वेबसाइट bharatjodoyatra.in पर भी किया जाएगा।

Watch: Assam CM Himanta Biswa Sarma Invites Uddhav Thackeray For 'Vacation'  Amid Maharashtra Crisis

3507 KM की रहेगी यात्रा !

कांग्रेस 2024 के चुनाव से पहले पद यात्रा के जरिए पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश कर रही है। इसी के तहत कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा अभियान तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा। यह 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 3,570 KM की यात्रा को कवर करेगा और 150 दिनों तक चलेगा।

भारत जोड़ो यात्रा : कांग्रेस के 117 नेताओं की सूची में कन्हैया और पवन खेड़ा  शामिल:Bharat Jodo Yatra: Kanhaiya and Pawan Khera included in the list of  117 Congress leaders - News Nation

प्रियंका गांधी ने कही यह बात !

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा था कि इस अभियान के माध्यम से भारत के नागरिक बेरोजगारी और मुद्रास्फीति जैसे विभिन्न मुद्दों पर एकजुट होंगे। प्रियंका ने एक फेसबुक वीडियो में कहा, हम एक सकारात्मक राजनीति शुरू कर रहे हैं। हम आपसे सुनना चाहते हैं, हम आपकी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं। हम अपने प्यारे देश को एकजुट करना चाहते हैं। आइए भारत को एक साथ लाएं।

UP Assembly Election 2022 Priyanka Gandhi Vadra Expressed Surprise On Bsp  Leader Mayawati Silence Ahead Of Polls | मायावती की 'चुनावी खामोशी' पर प्रियंका  गांधी ने जतायी हैरानी, बीजेपी का नाम ...

 

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button