Aashiqui 3: फिल्म को लेकर अनुराग बसु ने तोड़ी चुप्पी, ‘आशिक़ी 3’ में कार्तिक आर्यन के साथ नज़र आएंगी ये अभिनेत्री !

प्रेम पर आधारित सुपरहिट फिल्म आशिकी और आशिकी 2 का अब अगला पार्ट भी आएगा। फ़िल्म डायरेक्टर ने अब आशिकी 3 का एलान कर दिया है।

प्रेम पर आधारित सुपरहिट फिल्म आशिकी और आशिकी 2 का अब अगला पार्ट भी आएगा। फ़िल्म डायरेक्टर ने अब आशिकी 3 का एलान कर दिया है। हाल ही में आई खबर के मुताबिक इस फिल्म को डायरेक्टर अनुराग बसु द्वारा निर्देशित किया जाएगा। फ़िल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कौन नजर आने वाला है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मगर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म आशिकी 3 में जेनिफर विंगेट मुख्य किरदार में नजर आ सकती हैं।

कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी जेनिफर

फ़िल्म आशिकी 3 साल 1990 में आई आशिकी और साल 2013 में आई आशिकी 2 का तीसरा पार्ट है। इस फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु हैं। आशिकी के पहले भाग में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद आई फ़िल्म आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए। अब आने वाली फिल्म आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन और जेनिफर विंगेट इस फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं।

फिल्म को लेकर अनुराग बसु ने तोड़ी चुप्पी

कहा जा रहा है कि जेनिफर इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि अभी मेकर्स और अभिनेत्री की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं जेनिफर की इस फिल्म में एंट्री के सवाल पर अनुराग बसु ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। अनुराग बसु का कहना है कि “मैंने भी इस तरीके की अफवाहें सुनी हैं। लेकिन अभी हम फिल्म की कास्ट के बारे में सोंच रहे है । अभी हम शुरुआती चरण में हैं और इसे बनाने के पहले हम कई पहलुओं पर विचार कर रहे हैं।” 

OTT प्लेटफॉर्म पर भी अभिनेत्री ने बिखेरा जलवा

बता दें कि जेनिफर विंगेट टीवी सीरियल बेहद और बेपनाह में नजर आ चुकी हैं। दोनों ही सीरियल में उनकी अदाकारी को बेहद पसंद किया गया था। इसके अतिरिक्त वह सीरियल सरस्वतीचंद्र में भी दिखाई दी थीं।

जबकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान की “अकेले हम, अकेले तुम” फ़िल्म से की थी। इसके बाद वह अभिनेत्री रानी मुखर्जी की डेब्यू फिल्म “राजा की आएगी बारात” में भी नजर आई थीं। टीवी में अभिनेत्री जेनिफर का पहला बड़ा रोल सीरियल “कसौटी जिंदगी की” था। इसके अलावा उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा हैं।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button