RIMS से फरार चेन स्नैचर्स को पुलिस ने धर दबोचा

रांची के रिम्स में इलाज करा रहे कुख्यात चेन स्नैचर शाकिब उर्फ देबा बीते दिन पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया था।

रांची: रांची के रिम्स में इलाज करा रहे कुख्यात चेन स्नैचर शाकिब उर्फ देबा बीते दिन पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया था। वहीं फरार आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार और पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार और अरगोड़ा थाना के सब-इंस्पेक्टर अनिमेश शान्तिकारी ने मंगलवार की सुबह पुंदाग इलाके से एक घर से देबा को गिरफ्तार किया । पुलिस को चकमा देने के लिए वह वहां नाम बदलकर रह रहा था।

कई मामले है दर्ज

शाकिब के खिलाफ 30 से अधिक चेन स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। उसे अरगोड़ा पुलिस ने 24 नवंबर को काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस को देखकर भागने के दौरान उसका पैर टूट गया था। उसके बाद पुलिस ने इलाज के लिए उसे रिम्स के ऑर्थो वार्ड में भर्ती कराया था। दिन-दहाड़े रिम्स से कैदी के भागने की जानकारी मिलने के बाद राँची जिले के सभी थानेदारों को अलर्ट किया गया।सुरक्षा में लगे दोनों जवान दोपहर में ही कैदी को छोड़कर वहां से चले गए। जवानों के वहां से हटते ही एक पैर टूटे होने के बाद भी चेन स्नैचर देबा रविवार की दोपहर में ही फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button