Noida: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के समर्थन में हुई महापंचायत, भारी संख्या में उमड़ी भीड़ !

नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी को लेकर नई खबर सामने आ रही है। श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज उतर आया है। रविवार को भंगेल में महापंचायत की जा रही है।

नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी को लेकर नई खबर सामने आ रही है। श्रीकांत के समर्थन में त्यागी समाज उतर आया है। रविवार को भंगेल में महापंचायत की जा रही है। मंच पर सबसे पहले उन छह लोगों को सम्मानित किया गया, जो सोसाइटी में उपद्रव के आरोप में जेल गए थे। महापंचायत में नोएडा से भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की गई, और मांग की गई कि सांसद अपने बयान के लिए सार्वजनिक माफी मांगें।

कई राज्यों के त्यागी समाज के लोग हुए शामिल !

महापंचायत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार तक से त्यागी समाज के लोग शामिल हुए हैं। जेल गए लोकेंद्र त्यागी ने श्रीकांत त्यागी का संदेश महापंचायत में सुनाया। लोकेंद्र ने कहा, “आपने गैंगस्टर से नेता बनते हुए बहुत देखे होंगे। नेता से गैंगस्टर देखना हो तो श्रीकांत त्यागी को देखिए।” उन्होंने मंच से कहा कि हमारी लड़ाई योगी सरकार से नहीं, सिर्फ सांसद महेश शर्मा से है।

Related Articles

Shrikant Tyagi Case: The Reason Behind Tyagi Samaj's Mahapanchayat Was Revealed | Shrikant Tyagi Case: त्यागी समाज के महापंचायत करने की वजह पता चल गई

सांसद महेश शर्मा ने सुरक्षा की करी थी मांग !

भाजपा सांसद महेश शर्मा ने नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को एक चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में उन्होंने लिखा, “नोएडा के रामलीला मैदान में एक संगठन द्वारा धरने प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। जहां हिंसात्मक गतिविधि हो सकती है।” उन्होंने लिखा, “प्रदर्शन में शामिल कुछ प्रायोजित असामाजिक लोगों द्वारा गौतमबुद्ध नगर में कैलाश अस्पताल और हमारे निवास स्थान को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। कैलाश अस्पताल और मेरे घर पर पुलिस सुरक्षा लगाई जाए। मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।” महेश शर्मा की मांग पर उनके कैलाश अस्पताल और घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बीजेपी सांसद डॉ. महेश शर्मा कल सुबह 11 बजे लगवाएंगे वैक्सीन, लोगों से की लगवाने की अपील - MP doctor mahesh sharma to be first leader to get corona vaccine - AajTak

क्यों बुलाई गई महापंचायत ?

संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा के प्रमुख नेता हरिओम त्यागी का कहना है, ”श्रीकांत ने जितनी गलती की, पुलिस ने उससे कहीं ज्यादा उसको सजा दी। यह सजा उनके परिवार को भी झेलनी पड़ी। श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी तीन दिन तक पुलिस कस्टडी में रहीं। उनके फ्लैट की बिजली-पानी सप्लाई काट दी गई। मासूम बच्चे तीन दिन तक दहशत में अकेले फ्लैट में रहे। पुलिस ने श्रीकांत को गुंडा करार देते हुए गैंगस्टर एक्ट लगा दिया।” उन्होंने कहा, नोएडा सांसद महेश शर्मा ने त्यागी समाज के लड़कों को गुंडा बोला। उनके इशारे पर ही पुलिस ने श्रीकांत के परिवार पर जुल्म किये। श्रीकांत के समर्थन में गए छह लड़कों को गुंडा बताकर पुलिस ने गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया। इन सभी मुद्दों को लेकर ही आज नोएडा में त्यागी समाज की महापंचायत बुलाई गई है।

Mahapanchayat Live: महापंचायत शुरू, जेल जाने वाले युवक सम्मानित; कैलाश अस्पताल के बाहर पुलिस तैनात shrikant tyagi mahapanchayat live updates news tyagi samaj police kisan union noida ...

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल, नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में 5 अगस्त को श्रीकांत त्यागी ने एना अग्रवाल नामक महिला के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने 9 अगस्त को श्रीकांत को मेरठ से उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही, श्रीकांत के फ्लैट के बाहर अवैध निर्माण को भी नोएडा अथॉरिटी ने हटा दिया था।

नोएडा की सोसाइटी में महिला से गुंडई कर रहा श्रीकांत त्यागी फरार, BJP ने पल्ला झाड़ा, स्वामी मौर्य का निकला कनेक्शन! - bjp says no connection with shrikant tyagi ...

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button