Noida: नेता श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी में महिला से की बदसलूकी, घटना का वीडियो हुआ वायरल !

नॉएडा के फेज दो थाना क्षेत्र के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया।

नॉएडा के फेज दो थाना क्षेत्र के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया। महिलाओं ने भाजपा नेता पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया तो श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए उसे गालियां दी और धमकाया। इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

नेता पर क्या है आरोप ?

सोसाइटी की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता ने सत्ता की धौंस दिखाते हुए पौधे लगाकर एक जगह पर कब्जा करने की कोशिश की। जब महिलाओं ने उन्हें रोका तो उन्होंने एक महिला से अभद्रता की और जमकर गालियां दीं। पति के बीच-बचाव करने पर उन्हें भी धमकाया। जिसके बाद सोसाइटी की अन्य महिलाओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बावजूद भी आरोपी ने महिला को धमकाते हुए कहा, ‘तुम पौधे टच करोगी तो मैं तुम्हें टच करूंगा।’ इसके बाद महिलाओं की नाराजगी और बढ़ गई।

Related Articles
यह विवाद करीब चार घंटे चलता रहा। वहीं, घटना का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद शहर के लोगों ने आरोपी के खिलाफ भड़ास निकालनी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की टिप्पणियों से नाराजगी जताई।
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला से की अभद्रता

बीजेपी ने किया किनारा !

वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने इस पूरे विवाद से किनारा कर लिया है। भाजपा का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहा श्रीकांत त्यागी पार्टी का सदस्य नहीं है। बीजेपी नोएडा के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा है कि श्रीकांत त्यागी कुछ साल पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ पार्टी में शामिल हुआ था। स्वामी प्रसाद मौर्य अब पार्टी छोड़ चुके हैं, श्रीकांत त्यागी भी अब पार्टी के सदस्य नहीं हैं।
वहीं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने ट्वीट करते हुए कहा कि “श्रीकांत त्यागी नाम का व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नहीं है। किसान मोर्चा की कोई युवा समिति भी नहीं है। सरकार उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करे जिसने महिला से अभद्रता की है।”
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं! आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button