40 की हुईं मोना सिंह, आमिर के साथ लाल सिंह चड्ढा में आयी थीं नजर !

अभिनेत्री मोना सिंह आज 8 अक्टूबर को 40 साल की हो गयी हैं। मोना ने अपनी दमदार एक्टिंग से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री खास पहचान बनाई है।

अभिनेत्री मोना सिंह आज 8 अक्टूबर को 40 साल की हो गयी हैं। मोना ने अपनी दमदार एक्टिंग से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री खास पहचान बनाई है।अभिनेत्री मोना सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत धारावाहिक जस्सी जैसी कोई नहीं की थी। जिसके बाद मोना ने धारावाहिक बड़े अच्छे लगते हैं से काफी सुर्खियां बटोरी। मोना टीवी धारावाहिकों के अतिरिक्त कई फिल्मों और वेब सिराज में भी काम करके अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हाल ही में मोना आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आयी थी।

 

इन किरदारों में दिख चुकी मोना

एक उम्दा कलाकारा होने के साथ मोना एक कमाल की डांसर भी हैं। मोना झलक दिखला जा सीजन 1 की विनर रही हैं। बाद में उन्होंने इसी शो के दो सीजन 3 और 4 को भी होस्ट किया था। मोना ने अपने फिल्मी करियर में कई किरदार निभाये हैं। मोना ने 3 इडियट्स, क्या हुआ तेरा वादा, प्यार को हो जाने दो, मोहल्ला अस्सी, दंगल और लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा मोना ने TVF की वेब सिरीज ये मेरी फैमिली से भी काफी तारीफें बटोरी थी।

2019 में अभिनेत्री ने इनसे की शादी

साल 2013 में मोना सिंह का एक फर्जी एमएमएस सुर्खियों में आया था। हांलाकि जांच के बाद साइर पुलिस ने इस वीडियो को फर्जी और एडिटेड बताया था। मोना विद्युत जामवाल के साथ रिलेशनशिप में भी रह चुकी हैं, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। फिर 27 दिसंबर, 2019 को, अभिनेत्री ने एक पारंपरिक सिख समारोह में निर्माता श्याम राजगोपालन से शादी कर ली।

 

 

 

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button