LUCKNOW: निर्माणाधीन मकान की छत और दीवार गिरी, तीन बच्चों समेत चार गंभीर रूप से घायल !
लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र स्थित अंसल आंगन के नाम से बनी रिक्शा कालोनी में शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की दीवार और छत गिर गई।
लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र स्थित अंसल आंगन के नाम से बनी रिक्शा कालोनी में शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की दीवार और छत गिर गई। जिससे वहां खेल रहे तीन बच्चे और एक युवक मलबे में दब गई। रेस्क्यू कर चारों को निकाल लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन को ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया।
मकान के एक कमरे में खेल रहे थे बच्चे, पास खड़ा था युवक
अंसल आंगन रिक्शा कालोनी में एक खाली पड़े मकान में शनिवार दोपहर गोकुल रावत (13), अनिल (10), मनी (11) खेल रहे थे और शुभम (22) पास ही खड़ा था। अचानक मकान की दीवार के साथ छत तेज आवाज के साथ गिर गई। जिसके मलबे चारों लोग दब गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों बचाने को दौड़े और पुलिस को सूचना दी। डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक सूचना मिलते ही आशियाना इंस्पेक्टर और आलमबाग फायर अफसर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर टीम ने रेस्क्यू कर सभी को निकाला।हादसे में घायल गोकुल, अनिल, मनी और शुभम को लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। जहां से गोकुल, अनिल और मनी की गंभीर हालत देखते हुए ट्रामा रेफर कर दिया।
आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अंसल कंपनी ने इस कालोनी का निर्माण कार्य कराया था। घटिया निर्माण के चलते रोज किसी न किसी घर में प्लास्टर टूटता रहता है। आज छत ही गिर गई। कालोनी के लोगों ने निर्माण कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग गरते हुए हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।