Maharashtra: पूर्व विधायक विनायक मेटे की सड़क हादसे में मौत, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुआ एक्सीडेंट !

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में आज सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में मराठा समुदाय के नेता विनायक मेटे की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में आज सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में मराठा समुदाय के नेता विनायक मेटे की मौत हो गई। दुर्घटना में उनकी कार गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी, और उनके साथ बैठे लोगों को भी चोटें आई।

चोटों के कारण हुई मौत !

समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मडप सुरंग के पास एक वाहन ने विनायक मेटे की कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। भाजपा के सहयोगी शिव संग्राम के प्रमुख को दुर्घटना के बाद नवी मुंबई के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी चोटों के कारण मृत्यु हो गई। हादसे में उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सिपाही राम डोबले का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नवी मुंबई के MGM अस्पताल पहुंचे।

Related Articles

Fomer Mla Vinayak Mete Died In An Accident On Mumbai Pune Expressway | Vinayak  Mete Accident: एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, पूर्व विधायक की मौत; गाड़ी  के उड़े परखच्चे | Hindi News,

नेताओं ने जताया शोक !

महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विनायक मेटे के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। मेटे के निधन पर राज्य के कई नेताओं ने दुख जताया है। राज्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि यह उनके लिए सदमे की तरह है। उन्होंने कहा, “वह वास्तव में मराठा आरक्षण के मुद्दे का अनुसरण कर रहे थे। यह हमारे और मराठा समुदाय के लिए बहुत बड़ी क्षति है।”

Vinayak Mete – शिवसंग्रामचे नेते विनायक मेटे यांचे अपघाती निधन | Saamana  (सामना)

मराठों के आरक्षण की मांग को आगे बढ़ाया !

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Indian National Congress) के अध्यक्ष शरद पवार ने भी विनायक मेटे के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “उनका ध्यान राजनीतिक मुद्दों की तुलना में सामाजिक मुद्दों पर अधिक था। वह एक राजनीतिक नेता की तुलना में एक सामाजिक कार्यकर्ता थे।” पवार ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत बड़ा झटका है। वह पहले भी INC का हिस्सा थे। मेटे ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठों के लिए आरक्षण की मांग को आगे बढ़ाया।”

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button