शिबू सोरेन की अध्यक्षता में राज्य समन्वय समिति का हुआ गठन, जारी हुए कई संकल्प !

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया है। इसको लेकर मंत्रिमंडल

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया है। इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया है। इस समिति में राज्य के संतुलित विकास की संभावनाओं को तलाशेगी और राज्य की जनता के लिए विकास के अनुरुप योजनाएं बनाएगी। साथ ही पिछले क्षेत्रों के आर्थिक विकास की गति को तीव्र करने संबंधी योजनाओं और उनके उपायों पर विचार कर सरकार को राय देगी।

वहीं औद्योगिक विकास के क्षेत्र में चिन्हित कर उसके लिए आधारभूत संरचनाओं की व्यवस्था करेगी। साथ ही यह समिति समय समय पर राज्य सरकार को उचित परामर्श भी देती रहेगी। बता दें कि इस समन्वय समिति का कार्यकाल तीन साल का होगा।

राजेश ठाकुर, सरफराज अहमद, आलमगीर सहित अन्य होंगे समिति के सदस्य

समन्वय समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो विधायक सरफराज अहमद, झामुमो नेता फागू बेसरा, विनोद पांडेय और योगेंद्र महतो समिति के सदस्य बनाये गये हैं। साथ ही संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, समन्वय समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये। वहीं पूर्व विधायक बंधू तिर्की भी सदस्य के तौर पर शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:  झारखंड स्थापना दिवस: 147 योजनाओं की हुई शुरुआत और 222 योजनाओं का हुआ उद्घाटन !

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब (Facebook, Twitter, Instagram and YouTube) पर  फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं। …

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button