जानिए आपके जिले में छठ पूजा के दिन कब सूर्यास्त और सूर्योदय होगा
बिहार, झारखंड सहित पूरे पूर्वांचल में छठ को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।

न्यूज डेस्क: बिहार, झारखंड सहित पूरे पूर्वांचल में छठ को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। लोगों में एक उत्साह दिख रहा है तैयारियों में लोग जुट गये है घाटों की साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है।
सूर्य के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते
नहाय-खाय के साथ 17 नवंबर से छठ पूजा शुरू हो गया । छठ में लोग सूर्य के प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं क्योंकि यह सभी जीवित प्राणियों को प्रकाश, सकारात्मकता और जीवन प्रदान करता है। छठ पूजा को सूर्य षष्ठी , डाला छठ, प्रतिहार और छठी के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान सूर्य और छठी मैया को प्रार्थना करती हैं। सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। झारखंड में मौसम विभाग ने उगते और डूबते सूर्य की टाइमिंग दी है। जिस समय व्रत सूर्य को अर्घ्य प्रदान करेंगे।
36 घंटे का निर्जला व्रत
18 नवंबर यानी आज खरना है। आज से छठ व्रति खरना का प्रसाद बनाएगी। उसके अगले दिन यानी 19 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। उसके अलगे दिन यानी 20 नवंबर को सुबह में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।छठ व्रतियों का 36 घंटों का निर्जला व्रत आज से शुरू हो जायेगा।
आपके जिले का टाइमिंग
मौसम विभाग ने झारखण्ड के सभी जिलों के लिए अर्घ्य का समय जारी किया है। आइए हम आपको बताते हैं कि किस जिले में कितने बजे अर्घ्य का सही समय रहेगा।
- बोकारो में सूर्यास्त का समय 4:59pm पर होगा वहीं सूर्योदय समय 6:03 am होगा
- चतरा में सूर्यास्त का समय 5:03pm पर होगा और 6:09am सूर्योदय होगा
- देवघर में सूर्यास्त का समय 4:55 pm पर होगा और 6: 02 am सूर्योदय होगा
- धनबाद में 4:58 में सूर्यास्त का समय और 6:02 सूर्योदय होगा
- दुमका में 4:54 में सूर्यास्त का समय 5:59 बज कर सूर्योदय होगा
- पूर्वी सिंहभूम में 5:00 में सूर्यास्त का समय और 5:59 बज कर सूर्योदय होगा
- गढ़वा में 5:08 में सूर्यास्त का समय और 6:13 बज कर सूर्योदय होगा
- गिरीडीह में 4:58pm सूर्यास्त का समय और 6:03 बज कर सूर्योदय होगा
- गोड्डा में 4:53pm सूर्यास्त का समय और 6:01बज कर सूर्योदय होगा
- गुमला में 5:07pm सूर्यास्त का समय 6:08am सूर्योदय होगा
- हजारीबाग में 5:02 सूर्यास्त का समय और 6: 06 am सूर्योदय होगा
- जामताड़ा में 4:56pm सूर्यास्त का समय औए 6: 01am सूर्योदय होगा
- खूंटी में 5:04pm सूर्यास्त का समय और 6:05am सूर्योदय होगा
- कोडरमा में 5:00pm सूर्यास्त का समय और 6:06am सूर्योदय होगा
- लातेहर में 5:06pm सूर्यास्त का समय और 6:09am सूर्योदय होगा
- पाकुड़ में 5:05pm सूर्यास्त का समय और 6:08am सूर्योदय होगा
- पलामू में 4:51pm में सूर्यास्त होगा और 5:59am में सूर्योदय होगा
- रामगढ़ में 5:06pm में सूर्यास्त होगा और 6:11am में सूर्योदय होगा
- रांची में 5:02pm में सूर्यास्त होगा और 6:05am में सूर्योदय होगा
- साहिबगंज में 5:03pm में सूर्यास्त होगा 6:06am में सूर्योदय होगा
- सरायकेला खरसावां में 5:03pm में सूर्यास्त और 6:00 बजे सूर्योदय होगा
- सिमडेगा में 4:51pm में सूर्यास्त होगा 5:59am में सूर्योदय होगा
- पश्चिमी सिंहभूम में 5:07pm में सूर्यास्त होगा 6:08am में सूर्योदय होगा