किरण खेर ने जया बच्चन के साथ तस्वीर की शेयर, फैंस ने पूछा “लड़ाई तो नहीं किया”?

जया बच्चन 2004 से राज्यसभा की सदस्य हैं और समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं, जबकि किरण चंडीगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं।

आज संसद का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। वही लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई। 31 जनवरी को संसद का बजट सत्र शुरू हुआ था और यह दो चरणों में आयोजित किया गया। वही दूसरे चरण का बजट सत्र 14 मार्च से शुरू हुआ था और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसे 8 अप्रैल तक चलाया जाना था लेकिन अब बजट सत्र का समापन एक दिन पहले गुरुवार को ही कर दिया गया।

इस बीच एक तस्वीर सामने आ रही हैं जिसमे दो महिला सांसद एक साथ नज़र आ रहे हैं। बता दें, किरण ने इंस्टाग्राम पर अपनी और जया बच्चन मुलाकात से एक तस्वीर साझा की। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ‘संसद में इतने लंबे समय के बाद जया से मिलकर अच्छा लगा।”

किरण सफेद कुर्ते और चश्मे में नजर आ रही हैं, जबकि जया पीले रंग की सूती साड़ी में माथे पर बिंदी लगाए नजर आ रही हैं। वही इस तस्वीर के बाद लोगों के कमैंट्स भी सामने आए एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “एक फ्रेम में दो खूबसूरत महिलाएं।” यह बताते हुए कि दोनों अलग-अलग राजनीतिक दलों से कैसे हैं, तो वही एक प्रशंसक ने लिखा कि, “झगड़ा नहीं किया”?

बता दें, जया 2004 से राज्यसभा की सदस्य हैं और समाजवादी पार्टी की सदस्य हैं, जबकि किरण चंडीगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं। काम कि बात करे तो जया बच्चन करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी हैं। वही किरण खेर वर्तमान में रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में भी जज हैं। वह शो के चार जजों में शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button