लग गया जेठालाल को सदमा ,टप्पू ने की बबिता आंटी से सगाई !
36 साल की मुनमुन दत्ता और 27 साल के राज अनादकट की उम्र के बीच 9 साल का फासला है ,दोनों ने इसी महीने की शुरुआत में एक दूसरे को रिंग पहनाई है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टारर ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता जल्द शादी करने जा रही हैं। उन्होंने हाल ही में पर्दे पर ‘जेठालाल का बेटा टप्पू’ का किरदार निभाने वाले राज अनादकट से सगाई की। 36 साल की मुनमुन दत्ता और 27 साल के राज अनादकट की उम्र के बीच 9 साल का फासला है ,खबर है कि दोनों ने इसी महीने की शुरुआत में अपने-अपने परिवारों की मौजूदगी में एक दूसरे को रिंग पहनाई है।
सगाई की खबर सुनकर जेठालाल को सदमा लग गया
अब हाल ही में एक बार फिर से दोनों के रिश्ते की खबरों ने जोर पकड़ा है। इस बार जो खबर सामने आई है, उसे सुनकर जेठालाल को सदमा लग सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो जेठालाल की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने अपने से 9 साल छोटे राज अनादकट से गुपचुप सगाई कर ली है।
अफेयर की खबर सोशल मीडिया पर हुई वायरल
गौरतलब है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मुनमुन दत्ता ने बबीता जी का रोल निभा रही है। वहीं राज अनादकट ने दिलीप जोशी के बेटे टप्पू की भूमिका निभाई। हांलकि साल 2022 में राज ने शो को छोड़ दिया था। लेकिन मुनमुन दत्ता के बीच पिछले काफी दिनों से अफेयर की खबर सोशल मीडिया पर चल रही थी।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईटके लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।