एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा फिर से इतिहास !

महिला कबड्डी टीम और देश वासियों को बधाई दी है। मालूम हो कि भारत ने इस बार एशियन गेम्स में 100 मेडल पार करने का लक्ष्य रखा था।

एशियन गेम्स 2023 का आगाज़ शुरू हो चुका और भारत हर गेम में गोल्ड मेडेल जीत रहा है साथ ही ये बहुत ही गर्व की बात है देश की इस उपलब्धि पर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। भारत ने एशियन गेम्स 2023 में शनिवार (7 अक्टूबर) को इतिहास रच दिया है। भारत ने चीन के हांग्जो में चल रहे एशियन गेम्स में अब तक सौ मेडल हासिल कर लिए हैं। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए महिला कबड्डी टीम और देश वासियों को बधाई दी है। मालूम हो कि भारत ने इस बार एशियन गेम्स में 100 मेडल पार करने का लक्ष्य रखा था।

More Gold Medals For India In Asian Games Updates: एशियन गेम्स में महिला  कबड्डी टीम ने भी जीता गोल्ड, भारत के 100 मेडल होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई,  More Gold

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

जिसे सफलतापूर्वक हासिल किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एशियाई खेलों में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की बड़ी उपलब्धि तक पहुंच गए हैं। इस मौके पर मैं अपने एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयास की वजह से ही भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही आज हम गर्व महसूस कर रहे हैं।

Asian Games: 72 साल के इतिहास में पहली बार भारत ने जीते 100 पदक खिलाड़ियों  से मिलेंगे PM मोदी - Asian Games: For the first time in 72 years of history  India

एशियाई गेम्स में भारत ने की बड़ी उपलब्धि हासिल

भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2023 में 100 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने कुल 25 गोल्ड मेडल जीते हैं। उसके लिए खिलाड़ियों ने शनिवार सुबह तीरंदाजी में दो गोल्ड मेडल जीते। वहीं भारतीय महिला कबड्डी टीम का यह तीसरा खिताब है। पिछली बार जकार्ता में उसने रजत पदक जीता था।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें Facebook, Twitter, Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button