अयोध्या: राम जन्मभूमि परिसर को उड़ाने की धमकी से राज्य में मचा हड़कंप, अलर्ट सुरक्षाकर्मी !
राम जन्मभूमि स्थल को उड़ाने की कथित धमकी के बाद गुरुवार (2 फरवरी) को अयोध्या में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह के अनुसार

राम जन्मभूमि स्थल को उड़ाने की कथित धमकी के बाद गुरुवार (2 फरवरी) को अयोध्या में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह के अनुसार सदन में रहने वाले मनोज कुमार नाम के एक व्यक्ति को गुरुवार सुबह करीब पांच बजे दिल्ली से एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसमें राम जन्मभूमि पर विस्फोट करने की धमकी दी गयी थी।
इस सूचना पर सभी थानों को अलर्ट कर दिया
अयोध्या के राम लल्ला सदन में रहने वाले मनोज कुमार के पास आज सुबह लगभग 5 बजे उनके फोन पर एक कॉल आया जिसमें दिल्ली के एक व्यक्ति ने कहा कि 10 बजे तक राम जन्मभूमि पर विस्फोट होगा। इस सूचना पर सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया और राम जन्मभूमि क्षेत्र के कई थानों में पुलिस तैनात कर दी गयी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है।
राम लल्ला सदन इस साल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद
उन्होंने कहा कि फोन करने वाले की पहचान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। धमकी मिलने के बाद से अयोध्या पुलिस के अलावा खुफिया विभाग भी अलर्ट मोड पर है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 9 नवंबर 2019 को रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मामले में दिए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर क्यों बन रहा है? इसके इस साल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।
हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर TWITTER, इंस्टाग्राम INSTAGRAM और यूट्यूब YOUTUBE पर फ़ॉलो follow भी कर सकते हैं।