गुहार : यूक्रेन में फंसा भारतीय छात्र, कर रहा मदद की गुहार

कौशांबी का एक छात्र यूक्रेन में फंसा, वीडियो के माध्यम से भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार

रसिया और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच यूक्रेन में कौशाम्बी जिले का एक छात्र ( student ) भी फंसा हुआ है। छात्र ने सोशल मीडिया में वीडियो के माध्यम से भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

धमाके से सभी लोग दहल रहे

छात्र प्रमोद कुमार सैनी कोतवाली क्षेत्र के चक मानिकपुर सैदपुर राजे गांव के रहने वाला है। छात्र प्रमोद कुमार ने वीडियो में कहा कि दो दिन से बंकर में लगभग 300 छात्र छुपे हुए हैं। रूस बॉर्डर नजदीक होने के चलते धमाके से सभी लोग दहल रहे है।

सरकार से मदद की गुहार

धीरे-धीरे खाद्य सामग्री भी समाप्त होने लगी है। मिनिया और पोलैंड का बॉर्डर 17 सौ किमी दूर फंसा हुआ है। बॉर्डर पर पहुचने में दो दिन का समय लगेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को संदेश भेजा है और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button