Bihar Politics: नितीश कुमार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- कौन क्या बोलता है उससे हमको क्या मतलब।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। नितीश ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग किसी भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करते हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। नितीश ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लोग किसी भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करते हैं। कोई किसी भ्रष्टाचारी को बचाएगा? नीतीश कुमार ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि इधर उधर जो कुछ राज्यों में हो रहा है कहां से किसको लाना है वो लोग अपना सोचे। हम लोगों ने इतने दिनों में कभी भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया।
नितीश कुमार ने केंद्र पर बोला हमला !
नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कौन क्या बोलता है अपना बोले। हमको क्या मतलब। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री हैं तो सब जगह जा ही सकते हैं। उन्होंने मीडिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि केरल में कौन है क्या आप जानते नहीं हैं। जब अटल बिहारी वाजपेयी थे तब उनके साथ काम करने का मौका मिला। किस तरह काम किया और किस तरह से उन्होंने सब लोगों का ख्याल रखा। बिहार के लोगों ने उन्हें काम करने का मौका दिया है। आपने देखा होगा कितना काम हुआ है। कोई केंद्र में क्या बोलता है, इस पर हम ध्यान नहीं देते।
तेजस्वी यादव ने भी साधा निशाना !
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केरल में जनसभा के दौरान भ्रष्टाचार पर कही गई बातों को लेकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पूरे देश में 1000 से अधिक भाजपा के विधायक हैं। 300 से अधिक सांसद हैं। आज तक एक भी भाजपा सांसद या एक भी विधायक के घर CBI, ED, इनकम टैक्स का छापा पड़ा है क्या? यह सरकार सिर्फ विपक्ष को ही दबाने की कोशिश में लगी रहती है।