खुशखबरी : भारत की इन बोलियों समेत गूगल ने 24 भाषाओं को अपने प्लेटफॉर्म में जोड़ा

Google ने बताया कि, विश्व स्तर पर 300 मिलियन से अधिक लोग इन नई जोड़ी गई भाषाओं का उपयोग कर रहे हैं ...........

Google के गूगल ट्रांसलेट फीचर में अब नया अपडेट सामने आया हैं। कथित तौर पर अपने गूगल ट्रांसलेट यानि भाषा-अनुवाद टूल को अपडेट किया है और अपने Google अनुवाद सुविधा में 24 नई भाषाओं को जोड़ा है। अब, यूज़र्स दुनिया भर में उपयोग की जाने वाली 133 अधिक शुद्ध भाषाओं में अनुवाद कर सकते हैं, जिसमें भारतीय क्षेत्रीय भाषाएं जैसे भोजपुरी, संस्कृत, असमिया और अन्य भाषाओं के साथ शामिल होंगी।

Google ने बताया :
जानकारी के अनुसार, Google ने बताया कि, विश्व स्तर पर 300 मिलियन से अधिक लोग इन नई जोड़ी गई भाषाओं का उपयोग कर रहे हैं। साथ ही, कंपनी ने कहा कि मिज़ो एक अन्य भाषा है, जो कि तिब्बती-बर्मन परिवार से संबंधित कुकी-चिन-मिज़ो भाषा है, जो भारत के सुदूर उत्तर-पूर्व में लगभग 800,000 लोगों द्वारा बोली जाती है। दूसरी ओर, लिंगाला पूरे मध्य अफ्रीका में 45 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है।

कंपनी ने कहा कि अमेरिका की कई देशी भाषाओं जैसे गुआरानी, क्वेचुआ और आयमारा के साथ-साथ एक अंग्रेजी बोली भाषा सिएरा लियोनियन क्रियो को भी पहली बार Google अनुवाद मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button