Christmas Release: सर्कस से लाठी तक रणवीर सिंह, रवि तेजा और विशाल के बीच होगा मुकाबला, रिलीज होंगी ये 6 बड़ी फिल्में !

क्रिसमस वीकेंड शुरू होने वाला है। एक तरफ जहां पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं बॉलीवुड और टॉलीवुड सेलिब्रेशन को दोगुना करने के लिए खास फिल्में लेकर आए हैं।

क्रिसमस वीकेंड शुरू होने वाला है। एक तरफ जहां पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं बॉलीवुड और टॉलीवुड सेलिब्रेशन को दोगुना करने के लिए खास फिल्में लेकर आए हैं। इस शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, रवि तेजा, विशाल समेत कई बड़े कलाकारों की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। यहां हम आपको उनकी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

‘सर्कस’

रणवीर सिंह के डबल रोल वाली फिल्म ‘सर्कस’ 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा समेत कई दिग्गज कलाकार और कॉमेडियन हैं। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इसका ट्रेलर पहले ही लोगों के दिलों में जगह बना चुका है।

‘बड़ा धमाका’

तेलुगु और तमिल इंडस्ट्री पर राज करने वाले रवि तेजा की फिल्म ‘बड़ा धमाका’ भी 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। आप इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ और मलयालम में भी देख सकते हैं। फिल्म का निर्देशन त्रिनाधा राव नाक्किन ने किया है।

‘अनोखी’

आश‍िकी फेम राहुल रॉय और कल्पना शाह स्टारर ‘अनोखी’ भी 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन संजय कुमार सिन्हा ने किया है। यह एक ड्रामा फिल्म है।

‘वेधा’

कन्नड़ फिल्म ‘वेधा’ भी 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में शिवा राजकुमार मुख्य भूमिका में हैं। शिवा राजकुमार दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के बड़े भाई हैं। फिल्म में उनके साथ गणवी लक्ष्मी, रघु शिवमोग्गा और श्वेता चेंगप्पा मुख्य और महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन ए हर्षा ने किया है।

‘लाठी’

तमिल एक्शन स्टार विशाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘लाठी’ भी आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में विशाल के साथ सुनैना हैं। इसे विनोद कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

‘कापा’

मलयालम फिल्म ‘कापा’ आज सिनेमा हॉल में रिलीज हो गई है। यह एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, आसिफ अली, एना बेन और दिलीश पोथन जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन शाजी कैलाश ने किया है।

 

हैशटैग भारत की हिन्दी वेबसाईट के लिए आप यहां www.hashtagbharatnews.com क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button